मशहूर कवि,गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर (Javed Akhtar) साहब आज 78 वर्ष के हो गए हैं। जावेद साहब का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में मशहूर शायर रहे जांनिसार अख्तर (Janisar Akhtar) के घर हुआ। सिनेमा जगत में जावेद अख्तर का नाम पड़े सम्मान से लिया जाता है। जावेद अख्तर अपने गानों से ही नहीं बल्कि अपने बयानों के कारण भी चर्चा में बने रहते हैं।
कई बार अपने विवादित बयानों के कारण वह सुर्खियों में रहे हैं। तालिबान की तुलना आरएसएस से करने से लेकर पठान के गाने बेशर्म रंग के विवाद पर अपनी बात रखने को लेकर वह चर्चा में रहे हैं। आज गीतकार के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तालिबान से की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना
जावेद अख्तर ने तालिबान की तुलना आरएसएस से की थी। उन्होंने कहा था कि तालिबान बहुत बर्बर हैं, उनकी हरकतें बेहद निंदनीय हैं। हालांकि भारत में हिंदू परिषद , बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तालिबान के समान ही है। इस बयान के बाद पूरे देश में जमकर विवाद हुआ था।
कंगना पर किया मानहानि का केस
कंगना रनौत से भी जावेद अख्तर की जुवानी जंग छिड़ चुकी है। यहां तक की मामला इतना बढ़ गया था कि उन्होंने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी कर दिया था। यह तब की बात है जब कंगना और ऋतिक के अफेयर और बाद में हुए विवाद की खबरें काफी चर्चा में आई थीं। इस पर अपना बयान देते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि उन्होंने कंगना से कहा था कि वो ऋतिक से उनकी सुलह कराने में मदद कर सकते हैं लेकिन कंगना ने कह दिया कि वो अपने तरीके से मामले को हल कर लेंगी। इसके बाद कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर को लेकर काफी कुछ कह दिया था। इस मामले को लेकर कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था।
घूंघट और बुर्का को लेकर कही थी यह बात
जावेद अख्तर ने साल 2019 में बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर कानून बनाने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जावेद अख्तर ने कहा था कि अगर भारत में बुर्का बैन होने के लिए कानून लाया जा रह है तो फिर घूंघट पर भी प्रतिबंध होना चाहिए। बुर्का या घूंघट की क्या जरूरत है। हांलाकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई भी दी थी।
टुकड़े टुकड़े गैंग से जुड़ा नाम
साल 2020 में जावेद अख्तर ने दिल्ली में भड़की हिस्सा के मामले पर कहा था कि इस घटना में कई लोग मारे गए कई लोग घायल हुए लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। दुर्भाग्य से उसका नाम ताहिर है। पुलिस के सामंजस्य को सलाम। इसके बयान के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें टुकड़े टुकड़े गैंग का स्लीपर सेल का हिस्सा बता दिया था।