बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए। शादी के बाद एक्ट्रेस दिल्ली में हैं और सुसराल वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वेडिंग के बाद कपल रिसेप्शन को लेकर चर्चा में था। कहा जा रहा था कि दोनों दो रिसेप्शन देंगे, मगर अब कहा जा रहा है कि वो दो नहीं बल्कि एक ही पार्टी मुंबई में देंगे। इसी बीच अब राघव-परिणीति चोपड़ा के हनीमून प्लान को लेकर गिफ्ट पॉलिसी तक की जानकारी सामने आई है।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में फैंस ये जानने के लिए काफी बेताब हैं कि आखिर कपल की वेडिंग में गेस्ट्स ने उन्हें क्या गिफ्ट्स दिए हैं। अब इन गिफ्ट्स को लेकर जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि कपल की वेडिंग में नो गिफ्ट्स पॉलिसी रखी गई थी। पिंकविला की रिपोर्ट् के अनुसार, परिणीति-राघव की शादी में पहुंचने वाले मेहमानों से किसी तरह का कोई गिफ्ट हीं लिया गया। कपल जहां शाही अंदाज में पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधा वहीं, उन्होंने ‘मिलनी’ के लिए सिर्फ 11 रुपए शगुन के तौर पर तय किए थे।

कपल ने हनीमून किया पोस्टपोन

वहीं, परिणीति और राघव अपने हनीमून को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। ऐसे में खबर सामने आई है कि उन्होंने हनीमून को पोस्टपोन कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के हनीमून को लेकर कहा जा रहा है कि कपल शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएगा। इसकी वजह को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ससुराल वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं और फिर जल्द ही अपने काम पर भी लौटना चाहती हैं। वहीं, राघव चड्ढा को लेकर कहा जा रहा है कि वो भी इन दिनों काफी व्यस्त हैं। संसद में शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है और इसमें वो काफी बिजी हैं। इसी वजह से कपल ने अपनी हनीमून को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया है।

आपको बता दें कि शादी के बाद एक्ट्रेस ससुराल में हैं और राघव की फैमिली यानी की पैरेंट्स और बड़ी बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। कपल उदयपुर में शादी करने के बाद सीधे दिल्ली आया था।

इस दिन होगी परिणीति-राघव चड्ढा का रिसेप्शन

इसके अलावा, अगर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिसेप्शन की बात की जाए तो इसे लेकर कहा जा रहा है कि कपल मुंबई में 4 अक्टूबर को ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है। वहीं, इनकी शादी में कुछ खास लोगों को ही न्योता भोजा गया था। इसमें बॉलीवुड से मनीष मल्होत्रा और भाग्यश्री ही वेडिंग फंक्शन में पहुंचे थे।

अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी परिणीति

बहरहाल, परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट पर नजर डाली जाए तो वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। वो फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में दिखाई देंगी। इसे 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस के हनीमून पर ना जाने की एक वजह ये फिल्म भी है। वो अक्षय के साथ इसका प्रमोशन करने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर वीडियो रिलीज किया गया। सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी के ट्रेलर को लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।