बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाली परिणीति को हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया। जिसके बाद इनके डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे।
अभिनेत्री को जब पहली बार राघव चड्ढा के साथ देखा गया, दोनों साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर आते नजर आए थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। इसी बीच एक्ट्रेस रविवार को फेमश फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं। जिसके बाद एक बार फिर शादी और रोका की खबरों को हवा मिल गई है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में साथ पढ़ाई कर चुके परिणीति और राघव के बीच क्या चल रहा है, यह जानने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई परिणीति
परिणीति चोपड़ा हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ड्रेस कैरी किया था। इस लुक में एक्ट्रेस काफी कमाल लग रही थीं। वहीं पैपराजी के सामने वह पोज देती हुई नजर आई हैं।
एक्ट्रेस का यह वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो के सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति ने अपने रोके की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही रूमर्ड कपल अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘आप जल्दी से शादी कर लो, हमें वेडिंग फोटोज देखनी है।’ सीता नाम की यूजर ने लिखा कि ‘मैं आशा करता हूं कि आपके शादी का आउटफिट मनीष का नहीं होगा। उसके बहुत ही बकवास वेडिंग आउटफिट्स होते हैं।’ एक यूजर ने लिखा ‘चड्ढा से मिलने जा रही हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘नहीं पता क्यों परिणीति हमेशा अनकम्फर्टेबल ही दिखाई देती है।’
राघव और परिणीति मुंबई में हुए थे स्पॉट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव काफी लंबे समय से एक दूसरे को पसंद करते हैं। हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था। दोनों ने लंच साथ किया था। इसके बाद दिल्ली में राघव से शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह उन्हें बता देंगे कि शादी कब है। वहीं परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर के साथ सूरज बड़जात्या की उंचाई में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की चमकिला में नजर आएंगी।