बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर है। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे।
जिसके बाद इनकी डेटिंग की खबरें सुर्खियों में छा गईं। दोनों के कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब तक न तो राघव चड्ढा और न ही परिणीति चोपड़ा ने ऑफिशियली कुछ कहा नहीं है। लेकिन आप सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की फोटोज शेयर करते हुए इनके रिश्ते पर एक तरह से मुहर लगा दी है।
अब इसी बीच एक्ट्रेस को हाल ही में परी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनसे मीडिया ने राघव के साथ शादी के बारे में सवाल किए गया तो परिणीति चोपड़ा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ गईं।
शरमाती नजर आईं परिणीति चोपड़ा
दरअसल हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उनसे फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा कि क्या शादी की अफवाहें सच हैं। इस पर पहले तो मुस्कुराईं और फिर शरमा गईं। जैसे ही पपराज़ी ने उनके रिएक्शन पर जोर दिया, परिणीति ने धीमी आवाज में कुछ कहा और अपनी कार में बैठ गई। जब पपाराज़ी ने उनसे फिर से पुष्टि करने के लिए कहा, तो परिणीति ने कहा, ‘धन्यवाद। अलविदा। गुड नाइट।’ इसके बाद परिणीति शरमाते हुए वहां से चली गईं।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
परिणीति के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रवि नाम के यूजर ने लिखा ‘लड़की हंसी तो फंसी, बैड बाजा बारात बजने वाला है।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘हर बात कही नहीं जाती है, परी ने बिना कुछ कहे इन खबरों पर अपनी मुस्कान से मुहर लगा दी है।’ एक यूजर ने लिखा कि बधाई हो। रौनक नाम के यूजर ने लिखा कि ‘तुम जो इतना मुस्कुरा रही हो क्या सीक्रेट छिपा रही हो।’
संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर किया कंफर्म
बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से बधाई देता हूं कि उनके मिलन को प्यार, खुशी और परस्पर साथ को भरपूर आशीर्वाद मिले। मेरी शुभकामनाएं!’ संजीव के इस ट्वीट ने फैंस के बीच परिणीति और राघव के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। वहीं राघव चड्ढा ने परी संग अपनी शादी की खबरों पर कहा था कि ‘जब करेंगे, तब बताएंगे।’