scorecardresearch

प्रियंका चोपड़ा ने इस उम्र में फ्रीज करवा लिए थे अपने एग्स, ‘उस वक्त पता भी नहीं था किसके साथ होंगे बच्चे’

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने माँ के कहने पर ‘अर्ली 30s में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। प्रियंका ने कहा ‘मैं उस व्यक्ति से उस वक्त तक मिली भी नहीं मिली थी जिसके साथ मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी।’

Priyanka chopra joansa | priyanka chopra daughter | priyanka chopra eggs
बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास ने शादी के तीन साल बाद जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी का वेलकम किया। कपल ने माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का विकल्प चुना क्योंकि प्रियंका को ‘चिकित्सकीय जटिलताएं’ थीं, जिसका उन्होंने खुलासा किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने अपनी माँ मधु चोपड़ा की सलाह के बारे में बात की। मधु चोपड़ा एक प्रसूति-स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं, और उनके सुझाव पर निक से मिलने से पहले अपने प्रियंका ने अपने एग्स फ्रीज़ करा लिए थे।

डैक्स शेफर्ड के साथ एक लेटेस्ट इंटरव्यू में, प्रियंका ने बच्चों के लिए अपने प्यार के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह वयस्कों की तुलना में बच्चों के साथ अधिक समय बिताएंगी। प्रियंका ने कहा, “मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और यही एक कारण था कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी क्योंकि मुझे नहीं पता कि वह 25 साल की उम्र में बच्चे चाहेगा। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, मैंने यूनिसेफ में बच्चों के साथ काम किया है। मैंने बच्चों के अस्पतालों में स्वेच्छा से काम किया है, और मैं वयस्कों के बजाय बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करूंगी। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, हमारी सभी पार्टियां बच्चों और कुत्तों के हिसाब से होती हैं, हमारे घर पर, आप उन्हें कभी भी ला सकते हैं।”

बाद में बातचीत में प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्होंने अर्ली 30s में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे और इससे उन्हें ‘स्वतंत्रता’ का एहसास हुआ। उसने कहा, “मुझे ऐसी स्वतंत्रता महसूस हुई, क्योंकि जो करियर में हासिल करना चाहती थी मैं आजाद होकर हासिल कर सकती थी। साथ ही उस वक्त मैं उस शख्स से भी नहीं मिली थी जिसके साथ मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी।”

प्रियंका ने यह भी साझा किया कि वह अंडे को फ्रीज करने की चिकित्सा प्रक्रिया की हिमायती हैं। उन्होंने कहा, “मेरी माँ ने मुझसे यह कहा था और मैंने इसे अपने लिए भी किया। मैं अपने सभी यंग फ्रेंड्स को बताती हूं कि जैविक घड़ी वास्तव में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं। लेकिन विज्ञान अभी ऐसी अद्भुत जगह पर है जहां अगर आप इसे वहन कर सकते हैं, तो मैं लोगों से कहती हूं कि आप एक कार के लिए पैसे बचाते हैं, इस क्रिसमस के लिए इसे करें, यह सबसे अच्छा उपहार है जो आप खुद को देंगे। आप कितने भी लंबे समय तक काम कर सकते हैं, आपके अंडे उसी उम्र के होंगे जब आपने उन्हें जमाया था।

अब प्रियंका अपनी 13 महीने की बेटी मालती की मां हैं। निक और प्रियंका ने साल 2018 में शादी की थी।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 28-03-2023 at 18:15 IST
अपडेट