Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement) आज अपने रिश्ते पर मुहर लगाने जा रहे हैं। काफी समय से दोनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच अब आज यानी कि 13 मई को वो दिन आ गया जब वो सगाई करके अपने रिश्ते पर मुहर लगा देंगे। मेहमान दिल्ली पहुंच रहे हैं और इसकी सारी तैयारियां भी हो चुकी हैं। ऐसे में अब डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बताया कि एक्ट्रेस सगाई में किस कलर का और क्या पहनने वाली हैं? पैपराजी के सवाल पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया है।
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए है। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनसे पैपराजी ने एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर सवाल किया है। उनकी ओर से पूछा गया कि ‘परिणीति चोपड़ा सगाई में किस कलर का कपड़ा पहनने वाली हैं?’ इस पर मनीष ने शानदार रिएक्शन दिया है, जो कि वायरल हो रहा है। मनीष ने इशारों में कहा ‘पता नहीं।’ हालांकि, पैपराजी उनसे बताने के लिए बार-बार रिक्वेस्ट भी करते हैं मगर वो इस पर अपनी चुप्पी बरकरार रखते हैं। वहीं, परिणीति की ओर से भी अपनी सगाई को लेकर किसी भी तरह का अपडेट्स मीडिया को नही दिया गया है। इन सब बातों से एक बात तो साफ है कि वो अपनी सगाई, शादी और रिश्ते को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं।
मनीष मल्होत्रा ने किया है परिणीति चोपड़ा के कपड़ों को तैयार!
आपको बता दें कि डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही सगाई और शादी के लिए परिणीति चोपड़ा के कपड़े तैयार किए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ये कयास लगाए जा रहे हैं। इसकी भी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, हां एक्ट्रेस को डिजाइनर के घर कई बार स्पॉट किया जाता रहा है। इस बीच वो दिल्ली-मुंबई काफी बार आती जाती रही हैं। मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किए जाने के बाद कयास लगने लगे थे कि एक्ट्रेस की ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ही तैयार कर रहे हैं। ऐसे में अब ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है कि परिणीति सगाई में क्या पहनती हैं?
दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
सगाई की चर्चा के बीच प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर अकेले ही स्पॉट किया गया है। लेकिन कहा जा रहा है कि पति निक जोनस और बेटी मीरा भी सगाई में होंगी।