अनिल कपूर,बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 3 मई को उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कपूर परिवार के साथ-साथ तमाम फिल्मी सितारे पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा के वक्त सोनम कपूर काफी इमोशनल दिखीं और अर्जुन कपूर के चेहरे पर भी गम साफ नजर आया।
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर शिखर पहाड़िया के साथ दिखे। बता दें शिखर जान्हवी के बॉयफ्रेंड हैं और वो बीती शाम से ही कपूर परिवार के साथ हैं। कपूर परिवार के साथ-साथ अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, रवीना टंडन, राशा थडानी भी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
सेलिब्रिटीज के तमाम वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। शव यात्रा के लिए सजाई गई एंबुलेंस का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। घर से एंबुलेंस में शव को विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया गया, जिसके साथ-साथ बाकी लोग भी अपनी-अपनी गाड़ियों से अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

जावेद अख्तर, जैकी श्रॉफ, शिखर पहारिया के भाई वीर जैसे सेलेब्स भी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। विक्की कौशल के पिता शाम कौशल भी मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे।
कपूर परिवार ने शुक्रवार रात एक बयान शेयर किया, जिसमें लिखा था: “2 मई, 2025 को अपने प्यारे परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। उन्होंने एक पूर्ण और आनंदमय जीवन जिया, अपने पीछे चार समर्पित बच्चे, प्यारी बहुएं, एक देखभाल करने वाला दामाद, ग्यारह पोते-पोतियाँ, चार परपोते-पर पोतियां और जीवन भर की अनमोल यादें छोड़ गए।”
बता दें कि निर्मल कपूर लंबे समय से बीमार थीं, मगर वो बिना कष्ट के दुनिया से गई हैं। उनके निधन से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…