भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार कहे जाने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है, जिनके साथ उनकी जोड़ी भी स्क्रीन पर खूब जमी है। एक समय था जब उनका और पाखी हेगड़े की सिक्का चलता था। दोनों जिस फिल्म में भी होते थे तो वो हिट ही होती थी। इसके बाद उनकी जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है और वो 35 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी केमिस्ट्री की वजह से लोग अक्सर उनका नाम जोड़ते हैं। यहां तक कि शादी की चर्चा भी खूब रहती है। ऐसे में अब भोजपुरी स्टार ने हाल ही में अपने रिश्ते के बारे में बात की साथ ही एक किस्सा बताया जब यूट्यूब क्वीन के नाम के चुनाव प्रचार में नारे लगे थे।
दरअसल, निरहुआ हाल ही में रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने लाइफ, करियर और राजनीति के बारे में काफी कुछ बातें की और कई खुलासे भी किए। इसी बातचीत के दौरान जुबली स्टार ने आम्रपाली दुबे संग अपने रिश्ते का सच भी बताया। अपने रिश्ते को लेकर निरहुआ ने रजत शर्मा से कहा था कि वो कानून बनवा दें कि शादीशुदा और दो बच्चों वाला आदमी भी शादी कर सकता है तो वो शादी के लिए तैयार हैं।
निरहुआ ने आम्रपाली के साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। ऐसे में एक्ट्रेस के साथ रिश्ते को लेकर कहा था कि ये सब उनके प्रशंसकों के चक्कर बनाए हुए हैं। एक्टर कहते हैं कि इसके पहले भी दूसरी एक्ट्रेस संग अफेयर चर्चा रही है। दिनेश बताते हैं कि जब वो पाखी हेगड़े के साथ काम किया करते थे तो लोग उनके साथ नाम जोड़ा करते थे।
‘आम्रपाली भौजी जिंदाबाद’ के लगे थे नारे
इसके साथ ही निरहुआ ने आम्रपाली दुबे से जुड़े एक किस्से के बारे में भी बताया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने आम्रपाली के साथ ढेरों फिल्मों में काम किया। फिर बाद में जब आजमगढ़ चुनाव प्रचार में गए तो वहां लोगों ने प्रचार के दौरान ‘दिनेश लाल यादव जिंदाबाद, आम्रपाली भौजी जिंदाबाद’ के नारे लगा दिए। इसे सुनने के बाद वो चुप नहीं रहे। भोजपुरी जुबली स्टार ने कहा कि वो लोग किसी की जिंदगी क्यों खराब कर रहे हैं। अपने आपको लेकर कहते कि वो खुद शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। लोगों से आम्रपाली को लेकर कहते कि वो इतनी खूबसूरत अदाकार हैं अगर वो शादी करेंगी तो अपनी पसंद के व्यक्ति से करेंगी। लोग उन्हें ‘भौजी’ क्यों बना रहे हैं?
आम्रपाली को ‘अर्धांगिनी’ बताने पर निरहुआ का रिएक्शन
इसके अलावा शो में रजत शर्मा ने निरहुआ के उस वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें वो स्वामी रामभद्राचार्य से कहते दिखाई दिए थे कि आम्रपाली दुबे उनकी अर्धांगिनी हैं। जब दिनेश को रजत शर्मा ने इस मामले को लेकर घेरा तो उन्होंने कहा कि वो इसका कारण बताते हैं कि वो वहां गए और बाबा के पैर छुए तो उन्होंने उनसे मजाक करते हुए पूछा था कि क्या वो (आम्रपाली) उनकी बहन हैं? इस पर एक्टर ने बाबा से मजाक किया था और तब कहा था कि वो उनकी अर्धांगिनी हैं। निरहुआ स्वामी रामभद्राचार्य को एक महान गुरु बताते हैं। निरहुआ कहते हैं कि उन्होंने आम्रपाली के साथ 35 फिल्मों में काम किया है और सभी फिल्मों में एक्ट्रेस ने उनकी पत्नी का रोल प्ले किया है। वो कभी उनकी बहन की भूमिका में नहीं रहीं। इसलिए बाबा ने मजाक में पूछा था क्या वो उनकी बहन हैं?
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भी निरहुआ के साथ अपने रिश्ते पर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर वो शादीशुदा ना होते तो वो उनसे जरूर शादी कर लेतीं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।