लोकगायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों विवादों में है। उन्हें लेकर खबरें आ रही हैं कि पुलिस उन्हें तलाश कर रही है और उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। हालांकि नेहा सिंह राठौर ने एएनआई से बात करते हुए साफ किया है कि वो फरार नहीं हैं और ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने ये जरूर माना है कि उनके खिलाफ वाराणसी में कई शिकायतें दर्ज हैं।

ये शिकायतें नेहा सिंह राठौर के उस ट्वीट को लेकर है जो उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए किया था। पहलगाम अटैक के बाद नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी से सवाल किया था कि वहां पर आम पर्यटकों के लिए सुरक्षा का इंतजाम क्यों नहीं था। उनके इस ट्वीट से काफी विवाद हुआ और लोगों ने उनपर देशद्रोह तक के आरोप लगाए और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

अब नेहा सिंह राठौर को लेकर खबर आई कि पुलिस उन्हें तलाश रही है तो सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काट्जू ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए नेहा सिंह राठौर पर तंज कसा है। काट्जू ने नेहा सिंह राठौर के गीत ‘का बा’ की तर्ज पर एक कविता लिखी है।

‘मैं ए.आर. रहमान को मार देना चाहता था’: राम गोपाल वर्मा ने बताया कि गोवा के होटल में 5 दिन टीवी देखते रहे रहमान, नहीं दे रहे थे ‘रंगीला’ का म्यूजिक

यहां पढ़ें कविता:

नेहा सिंह राठौड़ का हाल का बा ?
नेहा सिंह राठौड़ दुर्गादास राठौड़ की वंशज बा
बहुत बहादुर ईमानदार महिला बा
का बा बहुत अच्छा गावत बा
एह से बहुत मशहूर होए गयी बा
बहुत पैसा कमाए बा
पर हर मनई का अपनी सीमा जाने चाही
बब्बर शेर के ललकारा नाही चाही
ई बात नेहा भूल गयी
अब राजद्रोह का मुक़दमा ओपर चलत बा
पुलिस नेहा के हेरत बा
सुप्रीम कोर्ट दख़ल करे से इनकार करे बा
ओकर सिट्टी पिट्टी गुम होए गवा बा
जेल जाए से बहुत डरत बा
अब चुप लगाकर बैठी बा
कान पकड़ कर उट्ठक बैठक करत बा
आगे हम अइसन कबहुँ न करब बोलत बा
हनुमान चालीसा पढ़त बा
भूत पिशाच निकट नहीं आवें महाबीर जब नाम सुनावें गावत बा
मेरी नैया के राम खिवैया गावत बा
ई गान गावत बा
सगर अंधेर और अँधेरा बा
सब भगवान भरोसे बा
हरि ॐ

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। यहां देखें पोस्ट”