Bhojpuri Actress Who Belongs to Punjabi Industry: आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी गाने खूब सुने जाते हैं। स्टार्स की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हो रही है। साउथ से लेकर हिंदी और अन्य इंडस्ट्री की एक्टर्स भी इसमें काम कर खूब नाम कमा रहे हैं। इससे पंजाबी इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। भोजपुरी में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो पंजाबी एलबम्स में काम कर चुकी हैं और जब वहां सिक्का नहीं जमा पाईं तो भोजपुरी स्टार्स का हाथ थाम कर खूब नाम कमाया। ऐसे में आज हम आपको पंजाबी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो भोजपुरी में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आइए जानते हैं…
जैज सोढ़ी
पंजाबी एक्ट्रेस जैज सोढ़ी (Jazz Sodhi) ने भोजपुरी में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ काम किया है। दोनों फिल्म ‘आए हम बाराती बारात लेके’ में नजर आए थे। इसमें जुलबी स्टार और पंजाबी एक्ट्रेस की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस की बात की जाए तो वो भोजपुरी से पहले पंजाबी फिल्म ‘फैमिली 420 वन्स अगेन’ और ‘मैं तेरी तू मेरा’ में काम किया है।
नेहा मलिक
पंजाबी एक्ट्रेस नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं। वो अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर खूब चर्चा में रहती हैं। वो भोजपुरी से पहले पंजाबी म्यूजिक एलबम के लिए काम करती थीं। इसमें ‘जस्ट चिल’ और ‘बिंदी’ जैसे गाने शामिल हैं। लेकिन, उन्हें पॉपुलैरिटी खेसारी लाल यादव के साथ हिंदी गाना ‘तेरे मेरे दरमियां’ करके मिली।
रेणुका पवार
एक्ट्रेस रेणुका पवार को पवन सिंह के साथ हिंदी म्यूजिक वीडियो ‘जिंदगी’ के लिए जाना जाता है। इससे वो काफी पॉपुलर हुईं। इसमें सादगी को काफी पसंद किया गया था। पवन सिंह के साथ रेणुका की खूब केमिस्ट्री जमी थी। हालांकि, इससे पहले वो खूब हरियाणवीं और पंजाबी गानों में काम कर चुकी हैं।
स्वाति चौहान
पंजाबी म्यूजिक एलबम की एक्ट्रेस स्वाति चौहान (Swati Chauhan) ने भोजपुरी में काम किया है। उन्होंने पावरस्टार के साथ गाना ‘तुम्हारे सिवा…’ में नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था। आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार के साथ काम करने से पहले वो पंजाबी में कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। इसमें ‘आम जही’ (Aam jahi) जैसे गाने शामिल हैं।
प्रियंका खेरा
प्रियंका खेरा पंजाबी एक्ट्रेस हैं। वो टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि प्रियंका भोजपुरी में पवन सिंह के साथ हिंदी गाने ‘याद आती नहीं’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक बेवफा गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था।