सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती लंबे समय से मुश्किलों में फंसी हुई हैं। सुशांत की मौत से जुड़ ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को राहत मिल गई है। दरअसल NCB अब रिया की जमानत को चुनौती नहीं दे सकेगा। ड्रग्स मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री को कोर्ट में चुनौती दी थी। इसी को लेकर अब केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत दर्ज मामलों में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मिली जमानत को अब NCB चुनौती नहीं देगी।
इसे लेकर एएसजी राजू ने कहा है,”हम जमानत दिए जाने को चुनौती नहीं दे रहे हैं, लेकिन धारा 27ए की व्याख्या पर कृपया इसे विचार के लिए खुला रखें। आदेश को एक मिसाल भी न बनने दें।”
आपको बता दें कि जून, 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित बंगले में मृत पाए गए थे। उस वक्त रिया चक्रवर्ती उनके साथ रिलेशनशिप में थी। जांच में रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों पर शक की तलवार लटकी थी। एक्टर की मौत का मामला ड्रग्स केस बन गया और रिया चक्रवर्ती को इसमें आरोपी पाया गया। जिसके बाद उनकी गिरफ्तार हुई और उन्हें 28 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।
अक्टूबर 2021 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को इस मामले में जमानत दी थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए कहा था ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने का मतलब ये नहीं कि रिया चक्रवर्ती किसी अवैध तस्करी में शामिल थीं। रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसे लेकर भी अदालत ने कहा था नशीली दवाओं के सेवन के लिए पैसे देने का मतलब ये नहीं होता कि उन्होंने किसी को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
रिया चक्रवर्ती लंबे समय के साथ वापस अपनी लाइफ जीने लगी हैं। वह इस वक्त MTV Roadies का 19वां सीजन जज कर रही हैं। जिसमें उनके बेबाक अंदाज को काफी सराहा भी जा रहा है। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम बंटी सजदेह नाम के शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। जो सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं।
