फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस पर निशाना है। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से जुड़े एक पोस्टर पर तंज कसते हुए लिखा कि कांग्रेस आ नहीं रही है, बल्कि जा रही है और अमेठी इसका उदाहरण है। दरअसल, ट्विटर पर वेणुगोपाल नाम के शख्स ने एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें सफेद सूट में प्रियंका गांधी और बैकग्राउंड में शेरनी की तस्वीर लगी है। इस पोस्टर पर लिखा था, ‘मिशन 2022, आ रही है कांग्रेस…।’ पंडित ने इसी पोस्टर के बहाने कांग्रेस को घेरा।
अशोक पंडित ने प्रियंका गांधी पर पर तंज कसते हुए लिखा- ‘कहां आ रही है, जहां थी वहां से भी चली गई! उदाहरण के तौर पर अमेठी! मुंगेरीलाल के हसीन सपने…।’ प्रियंका के इस पोस्टर पर तमाम और यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे।
अमित नाम के शख्स ने अशोक पंडित की खिंचाई करते हुए लिखा- ‘सर, आपके महाराष्ट्र में ही है कांग्रेस तो। बाकी आप टेंशन क्यों लेते हो? बीजेपी भी अब कांग्रेस जैसी हो चुकी है। कोई फर्क नहीं पड़ता, कोई आए कोई जाए।’ मोहित नाम के यूजर ने कहा- ‘लोगों को वोट करने तो दीजिए, सब नजारा दिखेगा इस बार बीजेपी को।’
विकास सिंह नाम के यूजर ने लिखा- ‘पिछली बार 2019 में आई थीं दीदी, अमेठी भी हाथ से चला गया। अबकी बार पता नहीं क्या होगा?’ मंदीप नाम के शख्स ने कहा- बदलाव तो प्रकृति का नियम है सर, देखते हैं…। आप भी यहीं हैं और हम भी।’ एक यूजर ने लिखा- बाबा से नहीं हो पाया इसलिए प्रियंका जी आई हैं, अब कर दिखाएंगी। दिलीप शाह नाम के शख्स ने कहा- ‘पीछे से शेर भी रो रहा होगा।’
आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में ज्यादा दिन बाकी हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से सीएम पद के लिए प्रियंका गांधी का नाम घोषित किया जा सकता है।
पिछले कुछ महीनों से प्रियंका यूपी में काफी सक्रिय रही हैं। अमेठी और रायबरेली का दौरा भी करती दिखी थीं। साथ ही सोशल मीडिया पर अक्सर सीएम योगी और उनकी सरकार के खिलाफ हमलावर नजर आती हैं।