कुमार विश्वास हिंदी के विख्यात कवि हैं। उन्होंने अपने कविता पाठ के जरिए लाखों युवाओं को इससे जोड़ा है। वो युवाओं के पसंदीदा कवि हैं। जहां भी जाते हैं वहां, भारी संख्या में उनको सुनने के लिए लोग आते हैं। कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियोज शेयर करते रहती हैं। इसके साथ ही कुमार अपनी बेबाकी को लेकर भी जाने जाते हैं वो सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखते हैं। सरकार की आलोचना से लेकर राजनेताओं को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में मेरठ महोत्सव में कुमार विश्वास ने टीवी के राम यानी कि अरुण गोविल को घेर लिया। उन्होंने बिना नाम लिया तंज कसा है कि पहले के राम असली थे। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

कुमार विश्वास के मेरठ महोत्सव से कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वो अरुण गोविल पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंच से कवि ने राजेंद्र अग्रवाल की चुटकी ली साथ ही बेजेपी नेताओं को जरा भी नहीं बक्शा। कुमार कहते हैं कि वो भले ही यहां आए हैं लेकिन, भाजपा वाले ये ना समझें कि वो अच्छी बातें कहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका पेमेंट मिल गया है। इसलिए, वो किसी को नहीं छोड़ने वाले।

इसके साथ ही महोत्सव में मेरठ-हापुड़ सीट के सांसद और टीवी के राम अरुण गोविल भी पहुंचे तो मंच से इशारों-इशारों में कवि ने उन पर भी तंज कस दिया। भाजपा के मेरठ से पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल का नाम लेकर अरुण गोविल का बिना नाम लिए चुटकी ली कि लोग कह रहे हैं कि राजेंद्र अग्रवाल अब सांसद नहीं रहे। वहीं, आगे फिर से लोगों का हवाला देते हुए कवि ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि पहले वाले राम ज्यादा अच्छे थे। कवि आगे कहते हैं कि राजेंद्र अग्रवाल का कुछ नहीं बदला है वो पहले भी राम के भरोसे थे और अब भी राम के भरोसे हैं। लेकिन, पिछला वाला असली था। इसके बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।

कुमार विश्वास ने बिना अरुण गोविल का नाम लिए बहुत कुछ कहा। उन्होंने कहा कि कवि ही ऐसा इंसान होता है, जो राजनेताओं को देखकर अपनी भाषा नहीं बदलता है।

‘कल्चरल शॉक लगा’, शत्रुघन सिन्हा ने बता दिया आखिर क्यों सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं हुए थे भाई लव-कुश, बोले- वो भी इंसान हैं…

बिना नाम लिए सोनाक्षी-जहीर की शादी पर भी कसा तंज

कुमार विश्वास यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को रामायण और गीता पढ़ाने का भी सुझाव दिया। कवि ने कहा, ‘अपने बच्चों को नाम याद करवाइए सीता जी की बहनों का। भगवान राम के भइयों के। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठे। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए-गीता पढ़वाइए। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो लेकिन आपके घर की ‘श्रीलक्ष्मी’ को कोई ओर उठाकर ले जाए।’ अपने इस बयान के बाद वो विवादों में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लेकर क्या कुछ कहा। यहां पर आप इस खबर को भी पढ़ सकते हैं। ये दोनों बड़े बयान उन्होंने मेरठ महोत्सव में ही दिए।