कवि कुमार विश्वास अपनी बेहतरीन कविता पाठ के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो अपनी बेबाकी के लिए भी काफी फेमस हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं और राजनेताओं को भी घेरने में कोई कमी नहीं करते हैं। मौका पाते ही वो सभी को लपेट देते हैं। फिर चाहे वो कोई राजनेता हो या फिर सेलेब्रिटी। ऐसे में पिछले दिनों मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा के पुराने मामले के बारे में बात की थी और सवाल उठाया था। उन्होंने केबीसी में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब ना दे पाने वाले मामले पर सवाल उठाया था, जिसके बाद एक्टर ने सफाई भी दी थी कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। इसी बीच अब ये मामला शांत हुआ तो कुमार विश्वास का तंज भरा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से जोड़ा जा रहा है। इसमें कवि लोगों को अपने बच्चों को ‘रामायण’ पढ़ाने की सलाह दे रहे हैं।
दरअसल, डॉ. कुमार विश्वास हाल ही में मेरठ महोत्सव में पहुंचे थे। इसी दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अपने बच्चों को नाम याद करवाइए सीता जी की बहनों का। भगवान राम के भइयों के। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठे। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए-गीता पढ़वाइए। अन्यथा ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो ‘रामायण’ हो लेकिन आपके घर की ‘श्रीलक्ष्मी’ को कोई ओर उठाकर ले जाये।’
ऐसे में अब कुमार विश्वास के इस बयान के सामने आने के बाद लोग इसे एक्स पर जमकर शेयर कर रहे हैं और इसे सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी से जोड़ रहे हैं। हालांकि, कई ऐसे यूजर भी रहे, जिनका ये कहना है कि उनका बयान सोनाक्षी सिन्हा से संबंधित नहीं है। खैर, अब ये तो खुद कुमार विश्वास के सफाई देने के बाद ही साफ हो पाएगा आखिर उन्होंने किसके लिए ये तंज जैसा बयान दिया है।
मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर उठाया था सवाल
गौरतलब है कि इसके पहले सोनाक्षी सिन्हा के रामायण से जुड़े सवाल का जवाब ना दे पाने वाले मामले को मुकेश खन्ना ने उठाया था साथ ही उनकी परवरिश पर सवाल किया था। हालांकि, जब इस पर सोनाक्षी ने तीखे शब्दों में रिएक्शन दिया तो यू-टर्न लेते हुए ‘शक्तिमान’ अभिनेता ने कहा था कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था। वो केवल आज की पीढ़ी ‘जेन-जी’ कहे जाने वालों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि आज की पीढ़ी गूगल और मोबाइल फोन की गुलाम बन गई है। उनका ज्ञान विकिपीडिया और यूट्यूब तक सीमित हो गई है। अंत में एक्टर ने दुख भी जताया था कि उन्होंने उदाहरण के तौर पर सोनाक्षी का नाम लिया और कई इंटरव्यू में उनका नाम लिया था। उन्होंने तय किया था कि अब ये दोहराया नहीं जाएगा। इसके बाद मामला शांत हुआ था कि अब कुमार विश्वास ने इस तार को फिर से छोड़ दिया है। देखना होगा कि इस पर शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी का क्या रिएक्शन आता है।
कुमार विश्वास के सोनाक्षी और जहीर की शादी पर तंज को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप सोनाक्षी और मुकेश खन्ना के विवाद को भी पढ़ सकते हैं, जिस पर एक्टर ने सफाई दी थी। उन्होंने उनकी परवरिश पर सवाल उठाया था।