Khesari Lal Yadav Beats Nirahua: सिनेमा जगत में स्टार्स का आगे-पीछे होना लगा रहता है। फिर चाहे वो बॉलीवुड, साउथ या फिर भोजपुरी ही क्यों ना हो। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी के दो सितारों के टकराव के बारे में बता रहे हैं। वो कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) हुआ हैं। यूट्यूब पर खेसारी ने दिनेश को पीछे छोड़ दिया है। उनके एक गाने ने बवाल काट दिया है।
दरअसल, 2024 में भोजपुरी के ट्रेंडिंग गानों में से एक निरहुआ का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ रहा था, जिसने इंटरनेट पर बवाल ही मचा दिया था। ये गाना ना केवल म्यूजिक लिस्ट में बल्कि रील पर भी ट्रेंड में रहा। इस गाने पर मिलियन्स में रील्स बने थे। निरहुआ का ये गाना हर पार्टी की जान बन गया था। इस गाने ने व्यूज के मामले में भी सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए थे। लेकिन, इसी बीच अब खेसारी लाल के गाने ‘कोका कोला’ ने इसे पीछे छोड़ दिया है। उनका ये गाना कई रिकॉर्ड को तोड़ चुका है।
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का गाना ‘कोका कोला’ को दो साल पहले 2022 में रिलीज किया गया था। ये उस समय काफी दिनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बना था। गाने के लिरिक्स प्रकाश बरुड ने लिखे थे। दो साल में इस गाने को 441 मिलियन व्यूज मिले हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है। इस गाने के व्यूज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जबकि निरहुआ के गाने ‘मरून कलर सड़िया’ को 229 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे को देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। गौरतलब है कि उनका ये गाना दर्शकों की पहली पसंद बन गया था। इसे भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ में फिल्माया गया था। ये फिल्म 2024 की हिट फिल्मों में से एक रही थी और किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दे पर इसे बनाया गया था।
खेसारी लाल यादव और निरहुआ की अपनी अलग-अलग फैन फॉलोइंग है। दोनों ही स्टार्स के गाने इंटरनेट पर खूब ट्रेंड करते हैं और खूब रील्स वीडियो भी बनते हैं। ‘कोका कोला’ और ‘मरून कलर सड़िया’ दोनों ही गानों ने गर्दा उड़ा दिया था। दोनों ही गानों के व्यूज देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
खेसारी लाल और निरहुआ से जुड़ी इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उस खबर को भी पढ़ सकते हैं, जब खेसारी लाल और पवन सिंह को मनीष कश्यप ने अच्छा कलाकार तो बताया लेकिन, ये भी कहा कि यहां ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्म नहीं बन सकती है क्योंकि यहां पर अच्छे कलाकार नहीं हैं।