पुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आप अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। लोग उनकी एक्टिंग से लेकर सिंगिंग तक के दीवाने हैं। वो भोजपुरी इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में से एक हैं। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है। आज इतना स्टारडम हासिल कर चुके खेसारी लाल ने बहुत स्ट्रगल किया है। खेसारी के गाने बहुत मशहूर होते हैं, लेकिन गानों के कारण वो कई बार विवादों में भी फंस चुके हैं।

आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कई किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल खेसारी ने खुद बताया कि वो मामूली स्टार से सुपरस्टार कैसे बने। लल्लनटॉप के साथ इंटरव्यू में खेसारी ने बताया था सानिया मिर्जा के कारण उन्हें तीन दिन तिहाड़ जेल में बिताने पड़े थे। लेकिन इस घटना के बाद वो इतने मशहूर हो गए कि वो जल्द ही सुपरस्टार बन गए।

सानिया की सगाई को लेकर बनाया था गाना: उन्होंने बताया कि जिस वक्त सानिया मिर्जा ने सोएब मलिक से सगाई की थी। तब खेसारी ने उनको लेकर एक गाना बनाया था। जिसे लेकर सानिया ने उनपर मानहानि का केस कर दिया था और उन्हें पूरे तीन दिन तक जेल में रहना पड़ा था। उन्होंने कहा कि सानिया मिर्जा एक अच्छी महिला हैं और चर्चित हैं इसलिए उनपर चर्चा होती है। शायद इसलिए वो कवि की कल्पना में आती हैं।

फौज की नौकरी छोड़ बेचा था लिट्टी-चोखा: एक वक्त था जब खेसारी लाल फौज की नौकरी करते थे। लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वो अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली आ गए, जहां उन्होंने लिट्टी चोखा बेचकर अपना परिवार पाला।

इसी काम से पैसे बचाकर उन्होंने अपनी पहली एल्बम लॉन्च की थी। हालांकि वो हिट नहीं हो पाई। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने काम ढूंढना शुरू किया और आज खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।

खेसारी एक के बाद हिट फिल्में देते हैं। उनके फैंस उनकी फिल्म आने का इंतजार करते हैं। खेसारी अपनी एक फिल्म के लिए करीब 40 से 50 लाख चार्ज करते हैं। खेसारी लाल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।