आज सभी लोग अपनी दोस्ती का जश्न मना रहे हैं, इसीलिए हम फिल्मी सितारों की दोस्ती पर भी बात करने जा रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे सालों से पक्के दोस्त हैं। इनकी दोस्ती की मिसाल पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दी जाती है। चाहे वो कुछ-कुछ होता है के अंजलि-राहुल हों या फिर बॉलीवुड के करण-अर्जुन। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, रणवीर सिंह तक अपने को-स्टार्स के बेस्ट फ्रेंड्स हैं।
शाहरुख खान और काजोल
‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ-कुछ होता है’ से लेकर ‘कभी खुशी कभी गम’ तक शाहरुख खान और काजोल ने एक साथ कई फिल्में की हैं। इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इनका बॉन्ड केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं है, दोनों रियल लाइफ में भी अच्छे दोस्त हैं। आज भी दोनों जब मिलते हैं इनके बीच कुछ-कुछ होता है वाला स्पार्क ही देखने को मिलता है।
शाहरुख खान और सलमान खान</strong>
बॉलीवुड के करण-अर्जुन रियल में भी भाईयों की तरह एक दूसरे के साथ हैं। इनकी दोस्ती इतनी गहरी है कि बुरे वक्त में दोनों साथ खड़े नजर आते हैं। हालांकि दोनों को एक साथ पार्टी करते नहीं देखा जाता, लेकिन दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस में सलमान को शाहरुख खान के साथ खड़े देखा गया था।
जूही चावला और शाहरुख
90 के दशक की ये सबसे लोकप्रिय जोड़ी रही है। केवल फिल्मों में ही नहीं शाहरुख-जूही रियल में भी एक दूसरे के जोड़ीदार हैं। दरअसल दोनों बिजनेस पार्टनर हैं और आईपीएल कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि शाहरुख खान के बेटे के केस में जूही उनका समर्थन करती नजर आई थीं।
काजोल और करण जौहर
करण जौहर और काजोल की दोस्ती सालों से चली आ रही है। दोनों के बीच कई सालों तक किसी बात को लेकर मनमुटाव भी रहा, हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों एक साथ आ गए। दोनों की गपशप के चर्चे पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं।
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
नए स्टार्स की बात करें तो अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी काफी मशहूर है। दोनों की बॉन्डिंग इतनी पक्की है कि इसे ‘ब्रोमेंस’ भी कहा जाता है। एक्टर्स एक दूसरे को बाबा कहकर बुलाते हैं। अर्जुन ने मजाक में एक बार कहा था कि वो दीपिका को अपनी सौतन मानते हैं।
आलिया और रणवीर सिंह
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने हाल ही में ‘रॉकी और रानी’ फिल्म एक साथ की है। इस दौरान दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई है। करण जौहर के शो में दोनों ने अपनी दोस्ती के किस्से बताए थे। रणवीर का कहना था कि वो आलिया को हमेशा अपना दोस्त मानते रहेंगे।
करीना कपूर-मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा
करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की जोड़ी काफी मशहूर है। इनके गर्ल्स गैंग में करीना की बहन करिश्मा भी शामिल हैं। सभी गर्ल्स आए दिन साथ में पार्टी करती नजर आती हैं।