बॉलीवुड में किसी का हिट फिल्म से डेब्यू हो ये बहुत ही कम देखने के लिए मिलता है। ऊपर से जब वो एक स्टारकिड हों चर्चा जोरों पर हो जाती है। इस लिस्ट में शुमार एक्टर टाइगर श्रॉफ भी रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिट फिल्म से की थी लेकिन, इसके बाद उनकी ‘हीरोगिरी’ चल नहीं पाई थी। इसके बाद लगातार फ्लॉप दी थी। लेकिन, आज वो इंडस्ट्री के बड़े स्टार में गिने जाते हैं। जैकी श्रॉफ को भी बेटे पर गर्व होता है। वो अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि वो आज अपने बेटे के नाम से जाने जाते हैं। जबकि वो खुद 4 दशकों से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2 मार्च को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वो इंडस्ट्री के यंग टैलेंटेड एक्‍टर्स में से एक हैं। ऐसे में चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं.

टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में जैकी श्रॉफ के घर हुआ था। उनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। नाम बदलने के पीछे को लेकर उन्होंने एक बार कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में बताया था कि जब वो बच्चे थे तो लोगों को काटते थे। इसी के चलते उनका नाम टाइगर पड़ गया था। आज वो टाइगर के नाम से अपनी पहचान बना चुके हैं। टाइगर को सुभाष घई लॉन्च करना चाहते थे। जब उनका जन्म हुआ था तो उन्होंने जैकी के हाथ में 101 रुपए रखकर साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि वो उन्हें लॉन्च करेंगे लेकिन, आज तक ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, एक्टर ने कहा कि अगर सुभाष घई उन्हें लेकर फिल्म बनाते हैं तो वो जरूर काम करेंगे।

टाइगर श्रॉफ ने 2014 में किया था डेब्यू, करीना कपूर से हुई थी तुलना

टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ थी। इसे 23 मई, 2014 में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया था और इसमें उनके अपोजिट कृति सेनन लीड रोल में थीं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इससे टाइगर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। इस फिल्म से उनका हिट डेब्यू रहा था। इसके बाद टाइगर ने ‘बागी’ साइन की और इससे वो स्क्रीन पर छा गए। इसमें उनके स्टंट और फाइट सीक्वेंस की काफा चर्चा रही।

टाइगर का डेब्यू भले ही हिट रहा था लेकिन, इस मूवी की रिलीज के बाद लोगों ने लुक की वजह से उनको काफी ट्रोल किया था। कई लोगों ने उनकी तुलना एक्ट्रेस करीना कपूर तक से कर दी थी। हालांकि, जैकी श्रॉफ ने ट्रोल्स को जरूर लताड़ा था और कहा था कि ये माचो-माचो कंपेरिजन करना गलता है। वो यंग हैं और अभी भी ग्रो कर रहे हैं।

हिट डेब्यू के बाद डिप्रेशन में चले गए थे टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने भले ही हिट डेब्यू किया था। लेकिन, उनको करियर के शुरुआत में ही डिप्रेशन झेलना पड़ा था। दरअसल, वजह ये थी कि एक्टर की लगातार चार फिल्में फ्लॉप रही थीं। डेब्यू के बाद एक्टर ने ‘ए फ्लाइंग जट’, ‘मुन्ना माइकल’, और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ जैसी फ्लॉप फिल्में दी थी। उन्हें सबसे बड़ा झटका ‘हीरोपंती 2’ से मिला था। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छे रिव्यू मिले थे लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।

इस फ्लॉप के बाद टाइगर श्रॉफ ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के चैट शो में शिरकत की थी और कहा था कि वो बहुत दुखी हुए। उन्हें डिप्रेशन महसूस हुआ था। उन्होंने कहा था कि उनकी कोई सोशल लाइफ नहीं है और ना ही उनके बहुत दोस्त हैं। एक्टर ने कहा था कि जब वो डिप्रेशन में होते हैं तो बहुत खाते हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की फिल्मों की बात की जाए तो उन्होंने ‘हीरोपंति’, ‘बागी’, ‘ए फ्लाइट जट’, ‘मुन्ना माइकल’, ‘बागी 2’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘वॉर’, ‘बागी 3’, ‘हीरोपंती 2’, ‘गणपत’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘सिंघम अगेन’ जैसी फिल्मों में काम किया।

CineGram: वो फिल्म जिसकी शूटिंग के वक्त हुई थी 52 लोगों की मौत, डायरेक्टर-एक्टर भी हुए थे आग में झुलसने से घायल