Gadar 2 Vs OMG 2 Box Office First Day Collection: बीते दिन यानी कि 11 अगस्त को सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म OMG 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों ही फिल्मों को फैंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिले। ‘गदर 2’ को लेकर मिले-जुले रिएक्शन्स देखने के लिए मिले हैं। लेकिन, पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। इसने OMG 2 को पछाड़ दिया है और कमाल का कलेक्शन किया है। जानिए किसने कितना किया कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस पर फर्स्ट डे के कलेक्शन की शुरुआत सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ से करते हैं। एडवांस बुकिंग में इसका काफी जलवा देखने के लिए मिला है। सचनिक की रिपोर्ट के अनुसार कहा बताया जा रहा है कि सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने पहले दिन 40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। अपनी इसी कमाई के साथ ही ये साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा बरकरार है। इसने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ का बिजनेस किया था।

OMG 2 की दिखी धीमी रफ्तार

सनी देओल की ‘गदर 2’ के आगे अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 की बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार देखने के लिए मिला है। सनी देओल और अक्षय कुमार के बीच बॉक्स ऑफिस जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिली है। सचनिक की रिपोर्ट में शुरुआती आंकड़े 9.50 करोड़ बताए जा रहे हैं। पहले दिन अक्षय की फिल्म की रफ्तार काफी धीमी देखने के लिए मिली है। हालांकि, इसका कलेक्शन ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से कम और ‘सत्यप्रेम की कथा’ से ज्यादा है।

22 साल के पर्दे पर हिट हुई सकीना-तारा सिंह की जोड़ी

‘गदर’ का दूसरा सीक्वल 22 साल के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसके जरिए तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए मिली है, जो कि हिट रही है। इन पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। सनी देओल, अमीषा पटेल और इनके बेटे के रोल में उत्कर्ष शर्मा को लोगों ने खूब पसंद किया है। अब ऐसे में देखना ये होगा कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कितना कलेक्शन करती है?