फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर देश में विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोग फिल्म में दिखाए गये कश्मीरी पंडितों की स्थिति पर हैरानी जताकर भावुक हो रहे हैं तो कुछ लोग फिल्म को समाज के लिए ठीक नहीं मानकर और कुछ तथ्य गलत दिखाए जाने की बात कर रहे हैं। इसी बीच कश्मीरी पंडित, अशोक पंडित ने ट्विटर पर दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है।
अशोक पंडित ने दिग्विजय सिंह का वीडियो शेयर किया: फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें किसी एक सभा में पहुंचे दिग्विजय सिंह के सामने नारेबाजी हो रही है। दिग्विजय सिंह के बगल में खड़ी महिला, आजादी के नारे लगा रही है और कांग्रेस नेता के साथ ही वहां मौजूद भीड़ इस नारेबाजी में शामिल हैं। वीडियो शेयर करते हुए अशोक पंडित ने तंज भी कसा है।
अशोक पंडित ने ऐसे कसा तंज: अशोक पंडित ने लिखा कि “The Kashmir Files इन राष्ट्र विरोधी ताकतों का जवाब है। जो 26/11के हमले के लिए हिंदुओं को दोषी ठहरा रहे थे, वह ऐसी ही शरारतें करने के लिए जाने जाते हैं।” अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोग भी अपनी प्रतिकिया दे रहे हैं। गरिमा पाण्डेय नाम की यूजर ने लिखा कि “ऐसे ही बेनजीर पाकिस्तान से बोलती थी।”
लोगों की प्रतिक्रियाएं: अतुल्य भारत नाम के यूजर ने लिखा कि “भाई इनको आजादी दे दो जल्दी, ये बहुत जल्दी में हैं।” विकास सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “पिछले लोकसभा चुनाव में ऐसी महिला से बुरी तरह से हार गए थे जिसे इनके सिस्टम ने भगवा आतंकवादी बताकर जेल में यातनाऐं दी थी।” शैलेश सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “कांग्रेस से आप लोगों को जल्द ही आजादी मिल जाएगी।”
प्रशान्त शंकर नाम के यूजर ने लिखा कि “हम दे कर रहेगें आजादी।” ज्ञानकुंज नाम के यूजर ने लिखा कि “ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत करके ही मानेंगे।” रेनू गुप्ता नाम की यूजर ने लिखा “ऐसे लोगों को तो तुरंत सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।” अमित तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि “मिल रही है आजादी, कांग्रेस को राजनीति से ही आजादी मिल रही है।”
बता दें कि कश्मीरी फाइल्स फिल्म को लेकर मचे बवाल के बीच अशोक पंडित कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस के नेता फिल्म में अधूरा सच दिखाने की बात कर रहे हैं। इसी पर अशोक पंडित ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है।