बॉलीवुड से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है कि इंडस्ट्री के फेमस गीतकार देव कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शुनिवार की दोपहर को मुंबई में जूपिटर अपार्टमेंट्स लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स से उनकी अंतिम यात्रा निकालेंगी। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं। इसमें सलमान खान और शाहरुख खान की डेब्यू फिल्में तक शामिल हैं, जिसके गाने दर्शकों के बीच आज तक खूब पॉपुलर हैं। हिंदी दर्शकों और इंडस्ट्री के लिए ये बड़ी क्षति है।

देव कोहली को लेकर कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शाम को 6 बजे किया जाएगा। उन्हें अंतिम विदाई जोगेश्वरी वेस्ट में ओशिवारा स्टेडियम में दी जाएगी। कहा जा रहा है कि अनु मलिक, आनंद राज आनंद, उत्तम सिंह और इंडस्ट्री में उनके करीबी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

पाकिस्तान से है ताल्लुक

देव कोहली भले ही बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार हैं, लेकिन उनका ताल्लुक पाकिस्तान से है। उनका जन्म 2 नवंबर, 1942 को पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। हालांकि, बाद में वो 1949 में दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। उनका बचपन देहरादून में गुजरा है। गीतकार ने अपना फिल्मी सफर 1969 में फिल्म ‘गुंडा’ से की थी।

देव कोहली के स्पोक्सपर्सन ने दी जानकारी

देव कोहली के निधन की जानकारी उनके स्पोक्सपर्सन ने दी। प्रीतम शर्मा ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गीतकार के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देव कोहली पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में एडमिट थे। शनिवार की सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है।

इन फिल्मों को दिया गाना

देव कोहली ने अपने करियर में 100 से ज्यादा गाने लिखे हैं, जो कि बॉलीवुड के लिए थे। उन्होंने शाहरुख खान से लेकर सलमान तक की हिट फिल्मों के गाने शामिल हैं। इसमें ‘बाजीगर’ का गाना ‘काली काली आंखें’, ‘हम साथ-साथ हैं’ से माई नी माई, दीदी तेरा देवर दीवाना, छोटे-छोटे भाइयों के बड़े भैया, पहला पहला प्यार, ‘मुसाफिर’ से ‘ओ साकी साकी’ और ‘जुड़वां’ से ‘चलती है क्या 9 से 12’, ‘ऊंची है बिल्डिंग’ जैसे कई पॉपुलर गाने लिखे हैं। ये सभी गाने बॉलीवुड के सदाबहार गानों में से एक हैं।