Entertainment News Updates: जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मर्जर हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म को नया नाम मिला है जियो स्टार। इसका लोगो भी बदल दिया गया है। ममता कुलकर्णी ने 10 फरवरी को विवादों की वजह से महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। जिसके बाद ममता कुलकर्णी वापस अखाड़े में शामिल हो गई हैं उन्होंने महामंडलेश्वर का पद भी स्वीकार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ रणवीर इलाहाबादिया को मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए 2 बार समन भेज चुकी है। मगर रणवीर इलाहाबादिया अभी तक पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे हैं। रणवीर ने पुलिस से अपील की है कि उनके घर पर ही उनसे सवाल पूछे जाए जिसे पुलिस ने नहीं माना है। दूसरी तरफ समय रैना विदेश में हैं और उनकी टीम ने 17 मार्च तक का समय मांगा है। मगर पुलिस ने ये मांग भी स्वीकार नहीं की है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी है।
रणबीर कपूर ने शुक्रवार को अपना लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS लॉन्च किया। इस मौके पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने ब्रांड के प्रोडक्ट को दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और उन्हें ढेर सारी बधाई दी।
आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने रणवीर इलाहाबादिया को लेकर चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि ये रणवीर के लिए वेक अप कॉल है। अब उन्हें आगे ऐसा नहीं करना चाहिए।
प्रतीक बब्बर की शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं, एक तस्वीर में वो अपनी पत्नी के गले लगे हैं और उनकी आंखों से आंसू बह रहे हैं।
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने शादी कर ली है और इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। दोनों ने मीडिया को अपने हाथों से मिठाई भी बांटी।
इंडियाज़ गॉट लेटेंट शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई अश्लील टिप्पणी के बाद हुए विवाद के बीच मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि रणवीर अपना फोन बंद कर लापता हो गए हैं। साथ ही उनके घर पर भी ताला लगा मिला है।
प्रियंका चोपड़ा ने वेलेंटाइनडे पर निक जोनस के साथ एक पुरानी और एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ बताया है कि कैसे शुरू हुआ था और अब रिश्ता कैसा है।
India’s Got Latent को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब शो के वीडियो एडिटर प्रथम सागर को पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन बुलाया गया है और उनका वीडियो सामने आया है।
#WATCH | Ranveer Allahbadia controversy | Maharashtra: Pratham Sagar, the video editor of 'India's Got Latent' show, reaches the Khar police station to join the investigation. pic.twitter.com/DHDz0Tvbxl
— ANI (@ANI) February 14, 2025
सुष्मिता सेन के बाद अब ललित मोदी को दोबारा प्यार मिल गया है। उन्होंने वेलेंटाइन डे पर अपनी लेडी लव के साथ खास वीडियो शेयर किया है।
आयशा खान ने इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर चल रहे विवाद के बीच अपूर्वा को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि अगर वो मोलेस्ट होती तो ठीक था, जवाब दे दिया तो केस हो गया।
रणवीर इलाहाबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अलग-अलग राज्यों में उनपर हुईं कई FIR की वजह से रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
एक्ट्रेस मधुबाला का आज जन्मदिवस है। इस मौके पर पढ़िए उनसे जुड़ी ये खास रिपोर्ट
समय रैना के शो में शामिल एक दर्शक ने बताया है कि रणवीर इलाहाबादिया ने जोक करने के बाद सॉरी बोला था।
हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने रणवीर इलाहाबादिया के बयान को सनातन विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इस बयान से लोगों में आक्रोश फैल गया है और रणवीर की “गंदी जुबान” काटने वालों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
उर्वशी रौतेला रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब पॉडकास्ट में शामिल होने वाली थीं, मगर विवाद बढ़ने की वजह से उन्होंने हाथ खींच लिए।
जियो सिनेमा और हॉटस्टार का मर्जर हो गया है। सलमान खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर और रूपाली गांगुली ने वीडियो शेयर करके बधाई दी है।
NCW ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा है। एल्विश यादव ने बिग बॉस प्रतियोगी चुम पर टिप्पणी की थी।
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा‘ आज रिलीज हो गई है। यहां क्लिक करके पढ़ें फिल्म का रिव्यू।
मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर जहां रणवीर इलाहाबादिया के फॉलोवर्स में कमी आई है। विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे बड़े सितारों ने भी रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है। वहीं समय रैना के फॉलोवर्स में बढ़ोतरी हुई है।
रणवीर इलाहाबादिया को पुलिस 2 बार पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है। हालांकि अभी तक रणवीर इलाहाबादिया ने बयान नहीं दर्ज कराया है। रणवीर इलाहाबादिया ने पुलिस से अपील की थी कि उनसे उनके घर पर पूछताछ की जाए मगर मुंबई पुलिस ने इस मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया।
ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। ममता ने आचार्य लक्ष्मी नारायण पर लगाए गए पैसा वसूली के आरोपों पर भी सफाई दी है। ममता ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उनके गुरु पर लगाए गए आरोप गलत थे, जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया था। ममता कुलकर्णी ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और महामंडलेश्वर का पद भी स्वीकार कर लिया है।