Entertainment News Updates: जयपुर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह ने ‘विमल पान मसाला’ के विज्ञापन में केसर की मौजूदगी का झूठा दावा करने का आरोप लगाया है। आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने तीनों अभिनेताओं को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि विज्ञापन भ्रामक है और उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है। शिकायत में भ्रामक प्रचार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई उपभोक्ता फोरम में होगी।
बीते दिन इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान दुबई के स्टेडियम में आरजे महविश भी क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ मैच देखते हुए नजर आईं। टीम की जीत के बाद आरजे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और खुद को टीम इंडिया के लिए गुड लक बताया। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी भारतीय टीम की खुशी पर झूमते हुए नजर आए।
अजय देवगन से लेकर विवेक ओबेरॉय समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इंडिया के लिए पोस्ट किया और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को काफी पसंद किया जा रहा है और अब उसके विनर का नाम भी सामने आ गया है और आईफा मैन अवॉर्ड्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। इस अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान ने माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरें।
धनश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से युजवेंद्र चहल संग तस्वीरें अनआर्काइव कर दी हैं।
जयपुर उपभोक्ता फोरम में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर ‘विमल पान मसाला’ के भ्रामक विज्ञापन का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता योगेंद्र सिंह ने केसर की मौजूदगी के झूठे दावे पर आपत्ति जताई है। आयोग ने तीनों अभिनेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सिंगर और रैपर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर अपने नए लीन लुक से फैंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में, उन्होंने अपने कपड़ों के ब्रांड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग शॉक्ड हो गए। इसमें उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी है, जिसमें वह पहले के मुकाबले काफी पतले लग रहे हैं।
‘जोहरा जबीन’ सॉन्ग के बाद अब सिकंदर का नया गाना ‘बम बम भोले’ कल यानी 11 मार्च को रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने टीजर शेयर करके दी है। साथ ही यह भी बताया है कि ये गाना 1:11 बजे आएगा।
आईफा 2025 अवॉर्ड फंक्शन में करीना कपूर ने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ गाने पर परफॉर्म किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि ये उनके दादा राज कपूर की फिल्म का गाना है।
आईफा इवेंट में मीडिया से बातचीत करते हुए बोनी कपूर ने शेयर किया कि मैंने खुशी की सभी फिल्में देखी हैं, ‘आर्चीज’, ‘लवयापा’ और ‘नादानियां’। ‘नो एंट्री’ के बाद मैं उनके साथ भी एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। यह खुशी के साथ पहली फिल्म होगी और यह ‘मॉम 2’ हो सकती है।
आईफा 2025 अवॉर्ड फंक्शन में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित ने परफॉर्म किया और दोनों का डांस देख लोगों को एक बार फिर ‘दिल तो पागल है’ के पूजा और राहुल की याद आ गई।
टीम इंडिया की जीत पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और अपने घर का माहौल दिखाया। उन्होंने अपनी पत्नी काजोल का ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि हमारे घर में आज भी यही माहौल है। बधाई हो टीम इंडिया।
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कई सेलेब्स शामिल हुए थे और अब इसके विनर का नाम भी सामने आ रहा है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस शो को गौरव खन्ना ने जीत लिया है। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से किसी का भी नाम सामने नहीं आया है।
टीम इंडिया की जीत पर आरजे महविश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वह क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ खुशी मनाते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कहा था ना जीता के आउंगी। मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं।