Entertainment News Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं और सिद्धार्थ ने खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कियारा को विश किया है।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय शादी के बंधन में बंध गए हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी इस शादी में शामिल हुए। साथ ही नीता अंबानी भी निक जोनस के साथ खड़े होकर शादी एन्जॉय करती दिखीं।
भिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इसके अलावा अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा के पति सिंगर निक जोनस अमेरिका से इंडिया आ गए हैं। अब पीसी के साथ उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वहीं, शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है।
दीपिका कक्क्ड़ की स्टाफ ने एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए हैं। वहीं, ईशा गुप्ता ने महाकुंभ में किया स्नान किया और संगम में डुबकी लगाने के बाद एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपना अनुभव भी शेयर किया। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।
कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी का वीडियो और वर्कआउट वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कैसे शुरू हुआ था और अब कैसा चल रहा है। इस मजेदर वीडियो पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को आज यानी 7 फरवरी को दो साल पूरे हो गए हैं। सिद्धार्थ ने शादी की दो तस्वीरें शेयर कर बहुत रोमांटिक पोस्ट के साथ कियारा को बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी भाभी नीलम उपाध्याय को दुल्हन के जोड़े में देख उन पर खूब प्यार लुटाती दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में नीता अंबानी भी शामिल हुई हैं। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वो निक जोनस के साथ खड़ीं नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी हो चुकी है। शादी के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कपल काफी खुश नजर आ रहा है।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की बारात का वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी लोग खुशी से नाचते हुए दिख रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की आज शादी है। अब परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा का वीडियो सामने आया है, दोनों एक साथ शादी के लिए रवाना हुए हैं।
‘वध’ के बाद अब ‘वध 2’ आ रही है और मेकर्स ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि टीम फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने महाकुंभ पहुंची। उन्होंने नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हम #2 के साथ अपनी यात्रा शुरू करने के लिए रोमांचित हैं क्योंकि हम प्रयागराज के केंद्र में महाकुंभ में दिव्य आशीर्वाद चाहते हैं! जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित वध 2 में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता हैं, और लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है।”
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव भी महाकुंभ स्नान के लिए पहुंचे हैं और उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनका जिंदगी बदल दी है।
#WATCH | Prayagraj, UP | At #MahaKumbhMela2025, actor Rajkummar Rao says, "The atmosphere here is very good. When I went to Maha Kumbh last time with my wife, that experience changed my life. We met Swami Ji in Rishikesh and since then we have been meeting him. We took Swami ji's… pic.twitter.com/rHnY6z9pUE
— ANI (@ANI) February 7, 2025
जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ का टीजर रिलीज हो गया है और यह मूवी 7 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली है।
एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में रजत दलाल से बात करते हुए कहा कि भाई ये जो करण वीर है इसे पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है, इतना टेस्ट किसका खराब होता है और चुम-चुम के नाम में अश्लीलता है भाई चुम। उसका नाम चुम और काम उसका ‘गंगुबाई’ वाले।
अपने साले सिद्धार्थ की शादी में निक जोनस ने खूब रंग जमाया। सिर्फ इतना ही नहीं, संगीत सेरेमनी में सिंगर ‘मान मेरी जान’ गाना भी गाया।
हटाए गए डांस सीक्वेंस के बारे में पूछे जाने पर, विक्की ने कहा, “लेज़िम वाला हिस्सा (फिल्म में) सिर्फ 20-30 सेकंड के लिए था। यह सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह हमारी संस्कृति को दुनिया भर में ले जाने का एक प्रयास था।” वहीं, डांस सीक्वेंस का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, “संभाजी महाराज लोगों के राजा थे और अगर कोई उनसे उनके साथ (लेज़िम) खेलने के लिए कहता, तो राजा निश्चित रूप से ऐसा करते, लेकिन अगर उनके अनुयायियों को लगता है कि यह थोड़ा अलग था… यह फिल्म की कहानी के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, इसलिए हमने इसे हटा दिया है।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना वर्ली वाला एक और अपार्टमेंट बेच दिया है। IndexTap के रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, एक्टर का अपार्टमेंट वर्ली के 360 वेस्ट टावर की बी विंग के 39वीं मंजिल पर था और 6830 स्क्वेयर फीट में फैला था। इसके साथ 4 पार्किंग की सुविधा थी। इसे 31 जनवरी को 80 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के फिंगर प्रिंट मैच हो गए हैं।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था। मैं बच्चे गोद लेने की कोशिश कर रहा था। मैं लड़की को गोद लेना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि सिंगल फादर को नहीं देते हैं। बहुत सख्त नियम हैं। नंबर भी बहुत लेट से आता है।
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के घर आज यानी 7 फरवरी, 2025 को शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे जीत अडानी, अपनी मंगेतर दीवा शाह के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कपल के शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी रस्म, मेहंदी की रस्म और माता की चौकी की तस्वीरें लोगों ने अभी तक देख ली है। अब संगीत की फोटोज भी सामने आ गई हैं, जिसमें निक एक्ट्रेस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सूद को समन जारी किया गया था, जिसमें मोहित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था।
