Entertainment News: अक्षय कुमार और तब्बू 25 साल बाद भूत बंगला में साथ नजर आएंगे। प्रियदर्शन की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है। अक्षय और तब्बू ने साथ में हेरा फेरी और तू चोर मैं सिपाही जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए, मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है। इतने दिनों में भी फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन नहीं किया है। वहीं राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने 106 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का निधन हो गया है। कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ फिल्म पर बांग्लादेश में बैन लग गया है। साउथ कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के कारण ऑस्कर नॉमिनेशन में और देरी होने वाली है। वहीं एक्टर अर्जुन बिजलानी की मां की तबीयत और बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Live Updates
19:06 (IST) 15 Jan 2025
अक्षय कुमार और तब्बू 25 सालों बाद आए साथ

प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंंगला में तब्बू और अक्षय कुमार साथ नजर आएंगे। देखिए कैसे एक्टर ने तब्बू का स्वागत किया।

19:05 (IST) 15 Jan 2025
दिशा पाटनी कर रही हैं हॉलीवुड डेब्यू

दिशा पाटनी का हॉलीवुड डेब्यू: ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ के एक्टर टायरेस गिब्सन और हैरी गुडविंस के साथ बिहाइंड द सीन तस्वीरें सामने आईं

15:15 (IST) 15 Jan 2025
फिर दिखी करीना की क्यूट अदायें

करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक महिला के साथ बातचीत करती दिख रही हैं। इस दौरान वो बहुत क्यूट लग रही हैं।

15:13 (IST) 15 Jan 2025
Bigg Boss OTT 3 की विनर को ईशा नहीं लगतीं टॉप 6 के काबिल

बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर रहीं सना मकबूल ने कहा कि वो चुम को टॉप 6 में देखती हैं और ईशा उन्हें टॉप 6 में रहने लायक नहीं लगतीं।

14:10 (IST) 15 Jan 2025
नानी जया बच्चन और मां के साथ कच्छ का रण में एन्जॉय कर रहीं नव्या

नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो अपनी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन के साथ एन्जॉय करती दिख रही हैं।

13:01 (IST) 15 Jan 2025
अक्षय कुमार ने परेश रावल के साथ उड़ाई पतंग

मकर संक्राति के मौके पर अक्षय कुमार और परेश रावल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पतंग उड़ाते दिख रहे हैं।

11:51 (IST) 15 Jan 2025
अर्जुन बिजलानी की मां ICU में भर्ती

अर्जुन बिजलानी की मां की तबीयत खराब है और वो कुछ दिनों से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। अब अर्जुन ने जानकारी दी है कि उनकी मां का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया है और वो आईसीयू में भर्ती हैं।

11:48 (IST) 15 Jan 2025
अनुष्का-विराट के नए घर के मुहूर्त की तैयारियां

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग में नया घर बनाया है, जिसके गृह प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कपल ने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके कई विजुअजल सामने आए हैं।

11:47 (IST) 15 Jan 2025
Oscar के नॉमिनेशन में और देरी

Oscars 2025 के नॉमिनेशन होने में देरी हो रही है। पहले 17 जनवरी को ये होने वाला था, लेकिन साउथ कैलिफोर्निया में फैली आग के कारण इसमें और भी देरी होने वाली है।

10:34 (IST) 15 Jan 2025
राकेश रोशन ने बताया क्यों हुआ था उनपर हमला

साल 2000 रोशन परिवार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इसी साल ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी और रिलीज के कुछ दिन बाद ही राकेश रोशन पर हमला हुआ था। 14 जनवरी, 2000 को फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी और एक हफ्ते बाद राकेश रोशन पर मुंबई में दिन दहाड़े गोली चलाई गई थी। राकेश रोशन ने अब इसके पीछे का कारण बताया है, उनका कहना है कि वो चाहते थे ऋतिक रोशन उनके साथ काम करें।

09:48 (IST) 15 Jan 2025
‘रजनी: द जेलर’ का टीजर रिलीज

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ का दूसरा पार्ट आ रहा है और उसका अनाउंसमेंस टीजर जारी किया गया है, जो काफी दमदार है। इसका नाम है ‘रजनी: द जेलर’ और इसमें एक बार फिर रजनीकांत फुल एक्शन में नजर आने वाले हैं।

09:38 (IST) 15 Jan 2025
करणवीर मेहरा को मिला मां का खत, पढ़कर रोने लगे BB फाइनलिस्ट

बिग बॉस 18 में घरवालों के लिए उनके अपनों के खत आए, करणवीर को उनकी मां की चिट्ठी मिली, जिसे पढ़कर वो रोने लगे।

https://x.com/anusimplyy/status/1879245624006303914?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1879347374772179098%7Ctwgr%5Eb3fcd1386a8f60dcf4685acc9b4af578d880cffb%7Ctwcon%5Es3_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bollywoodlife.com%2Fbigg-boss%2Fbigg-boss-18-karan-veer-mehra-cries-after-reading-his-mother-letter-fans-get-emotional-watch-promo-video-3056413%2F

08:44 (IST) 15 Jan 2025
रेसुल पूकुट्टी ने बताया साउथ इंडस्ट्री को बॉलीवुड से बेहतर

रेसुल पूकुट्टी ने कहा है कि हिंदी सिनेमा ने महामारी के दौरान एक अस्थिर मॉडल बनाया और अब वे उसके परिणाम भुगत रहे हैं। रेसुल ने कहा कि हिंदी इंडस्ट्री महामारी के दौरान घबरा गई और अपनी फिल्में ओटीटी प्लेटफार्मों को बेचना शुरू कर दिया। और अब, लगभग पांच साल पहले शुरू की गई प्रथाओं के कारण, फिल्म का निर्माण स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर निर्भर है। जबकि, दक्षिण भारतीय उद्योग के साथ ऐसा मामला नहीं है। “जब महामारी हुई, तो दक्षिण भारतीय उद्योग घबराया नहीं, जबकि हिंदी फिल्म उद्योग, वे घबरा गए और उन्होंने प्लेटफार्मों को सब कुछ बेच दिया। तो अब, उन्होंने जो किया है, उन्होंने पूरे उद्योग को दो प्लेटफार्मों की दया पर सीमित कर दिया है। अगर दोनों प्लेटफॉर्म फिल्म नहीं लेना चाहेंगे तो फिल्म नहीं बनेगी।

08:06 (IST) 15 Jan 2025
Fateh ने 5 दिन में किया इतना कलेक्शन

फिल्म ‘फतेह’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं, लेकिन इतने दिनों में अब तक तगड़ा कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 9.30 करोड़ हुआ है।

08:04 (IST) 15 Jan 2025
बांग्लादेश में बैन हुई कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’

कंगना रनौत की फिल्म बांग्लादेश में बैन हो गई है। इसका कारण भारत संग बांग्लादेश के बिगड़े संबंध है। जिसका असर अब कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर पड़ रहा है।