Sharda Sinha Bhojpuri Chhath Puja Song: आज यानी कि 5 नवंबर, 2024 मंगलवार से छठ महापर्व का शुभारंभ हो चुका है। इसका शुभारंभ नहाय खाय से हुआ है। लोग दिवाली के पहले से इसकी तैयारी कर रहे थे। इसकी जबरदस्त धूम भोजपुरी स्टार्स के बीच भी देखने के लिए मिलती है। वो महीने भर पहले से ही गाने रिलीज करना शुरू कर देते हैं। छठ तक एक दम भक्तिमय माहौल बना देते हैं। छठ के मौके पर स्टार्स एक तरफ और शारदा सिन्हा के गाने एक तरफ। इस मौके पर उनके गाने लोग बजाना नहीं भूलते हैं। ऐसे में आपको इस खास अवसर पर शारदा सिन्हा के बेहतरीन गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका मन झूम उठेगा। आप भी इसे मिस ना करें। देखिए लिस्ट…

पहिले पहिल छठी मइया

जब भी शारदा सिन्हा के हिट और फेमस छठ गीतों की बात की जाती है तो उसमें से एक गाना ‘पहिले पहिल छठी मइया’ (Pahile Pahil Chhathi Maiya) है। इसे साल 2016 में यूट्यूब पर जारी किया गया था। इसमें क्रांति प्रकाश झा और क्रिस्टीन ज़ेडेक पर फिल्माया गया था। गाने को 8 सालों में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसकी कंपोजन और सिंगर खुद शारदा सिन्हा हैं।

हो दीनानाथ

शारदा सिन्हा का पॉपुलर छठ एलबम ‘छठी मइया’ का गाना ‘हो दीनानाथ’ को 8 साल पहले टी-सीरज के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था, जिसे 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने की म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और लिरिक्स राइटर खुद शारदा सिन्हा ही हैं।

छठ के बरतिया

शारदा सिन्हा के बेहतरीन छठ गीतों की लिस्ट में एक ‘छठ के बरतिया’ है, जिसे टीवी स्टार विशाल सिंह पर फिल्माया गया है। इसे 2022 में रिलीज किया गया था। गाने को आदित्य देव ने प्रोड्यूस किया था। इसकी गायिका और कंपोजर खुद शारदा सिन्हा हैं। गाने के लिरिक्स ह्रदय नारायण झा ने लिखे हैं। वीडियो को मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। छठ के मौके पर लोग इस गाने पर भी खूब प्यार लुटाते हैं।

दुखवा मिटाईं छठी मइया

शारदा सिन्हा इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट हैं और कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। ऐसे में छठ के पावन मौके पर उनकी आवाज में उनका एक गाना ‘दुखवा मिटाईं छठी मइया’ जारी किया गया है। यूट्यूब जारी होने के बाद से ये सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लोगों की पसंदीदा लिस्ट एक गाना ये शामिल हो गया है।

शारदा सिन्हा के छठ गीतों का Juke Box

छठ के मौके पर शारदा सिन्हा का एक Juke Box वायरल हो रहा है, जो करीब एक घंटे का है। इसमें शारदा सिन्हा के एक से बढ़कर एक छठ गीत हैं। अगर ऑडियो Juke Box में शारदा सिन्हा के गानों की बात की जाए तो इसमें ‘हो दीनानाथ’, ‘हे छठी मइया’, ‘केलवा के पात पर’, ‘हे गंगा मइया’, ‘उगिहें सूरज गोसइयां हे’, ‘सामा खेले चलली’ और ‘उठाऊ सूरज भले बिहान’ जैसे अन्य गाने हैं। उनके इस ऑडियो सॉन्ग्स को करीब 8 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये काफी वायरल है।

Screen
Screen

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि देर रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।