Trending Bollywood Celebrity News Updates: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट  के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में शादी के कार्यक्रम होंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन काफी शानदार होने वाले हैं। जिसमें खानपान का खास इंतजाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने इंदौर से 65 शेफ बुलाए हैं। तीन दिन के उत्सव में करीब 2500 प्रकार के व्यंजन मेहमानों को परोसेंगे। इसके अलावा तापसी पन्नू आने वाले दिनों में मैथियास बोए की दुल्हन बन जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मार्च में शादी करेंगे। इसके अलावा  विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है। इससे जुड़ा एक वीडियो एक्टर ने शेयर किया है और साथ में इसकी रिलीज डेट भी सामने आई है। इस फिल्म में एक्टर  न्यूज एंकर का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Live Updates
19:32 (IST) 28 Feb 2024
मन्नारा चोपड़ा ने फैंस को दिखाए मिर्ची टास्क में मिले जख्मों के निशान

‘बिग बॉस 17’ से मन्नारा चोपड़ा काफी चर्चा में हैं। भले ही वह प्रियंका चोपड़ा और  परिणीति चोपड़ा की बहन हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में उन्होंने हमेशा इसके बारे में बात करने से परहेज रखा। वह शो में अकेले खेलीं और टॉप थ्री में पहुंचीं। मन्नारा ने शो नहीं जीता, लेकिन भारत की जनता का दिल जरूर जीत लिया है। शो के आखिरी पड़ाव में टॉर्चर टास्क हुआ था, जिसे मन्नारा ने बखूबी खेला था। उन पर कपड़े धोने का साबुन, मसाले, मिर्च और क्या कुछ नहीं फेंका गया, लेकिन वह हार नहीं मानीं। अब शो को खत्म हुए महीनाभर हो चुका है, लेकिन उस टास्क में मिले जख्म के निशान आज भी मन्नारा के शरीर पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

18:46 (IST) 28 Feb 2024
सारा अली खान ने फैन के लिए काटा केक

सारा अली खान अपने सादगी भरे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वह फैंस के साथ प्यार से मिलती हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक फैन के साथ केक काट रही हैं।

17:55 (IST) 28 Feb 2024
शिल्पा शेट्टी को पोर्न किंग की पत्नी कहते हैं लोग! राज कुंद्रा ने बयां किया दर्द

एडल्ट फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार होने के तीन साल बाद भी शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा न्याय का इंतजार कर रहे हैं। राज कुंद्रा ने साल 2021 में करीब दो महीने जेल में बिताए थे। हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात की है। उन्होंने बताया कैसे उनपर आरोप लगे और फिर उनकी गिरफ्तारी हुई। राज कुंद्रा ने बताया कि उनके परिवार पर इसका क्या असर पड़ा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

16:14 (IST) 28 Feb 2024
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग वेन्यू की पहली झलक वायरल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अनंत जल्द बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं।

14:18 (IST) 28 Feb 2024
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंची रिहाना

इन दिनों अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर हर कोई काफी एक्साइटेड है। फंक्शन में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सिंगर्स परफॉर्म करने वाले हैं। वहीं रिहाना के साथ-साथ दुनियाभर में चर्चित इल्यूजनिस्ट डेविड ब्लेन भी इस इवेंट में शानदार परफॉर्म करने के लिए इंडिया आ गई हैं।

14:11 (IST) 28 Feb 2024
अजय देवगन की फिल्म का 'ऐसा मैं शैतान' गाने का टीजर जारी

अजय देवगन और आर. माधवन की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' के गाने 'ऐसा मैं शैतान' का टीजर जारी हो गया है।

14:10 (IST) 28 Feb 2024
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का गाना मस्त मलंग झूम रिलीज

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का नया गाना धूम मचाने आ गया है। इसे अरिजीत सिंह ने गाया है। साथ ही विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने भी इसे अपनी आवाज दी है। 

https://youtu.be/QoXwBD44O4E

12:48 (IST) 28 Feb 2024
पंकज उधास के अंतिम संस्कार में विद्या बालन को फैन ने किया परेशान

सिंगर पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया, 27 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए एक्ट्रेस विद्या बालन भी पहुंचीं थीं, जहां उनको अपने फैंस की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी। उनके एक फैन ने उन्हें सेल्फी के लिए काफी परेशान किया।

12:45 (IST) 28 Feb 2024
अनन्या पांडे की बहन अलाना जल्द बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुशी शेयर की है।

12:42 (IST) 28 Feb 2024
खानजादी ने सलमान खान से मांगी माफी

'बिग बॉस 17' में नजर आईं रैपर फिरोजा खान उर्फ खानजादी ने सलमान खान से माफी मांगी है और कहा है कि वह उन्हें काम दे दें।

11:06 (IST) 28 Feb 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा को किया गया फरार घोषित

रामपुर की एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट की तरफ से बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा को फरार घोषित किया गया है। कोर्ट ने पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर हाजिर करने के आदेश दिए हैं।

11:02 (IST) 28 Feb 2024
ट्रैफिक गार्ड से भिड़ीं तेलुगु अभिनेत्री सौम्या जानू

तेलुगू एक्ट्रेस सौम्या जानू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक होम गार्ड के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

10:02 (IST) 28 Feb 2024
'द स्टिंग' स्टार चार्ल्स डियरकोप का निधन

'पुलिस वुमन', 'द स्टिंग' और 'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड' जैसी क्लासिक फिल्मों का हिस्सा रहे अभिनेता चार्ल्स डियरकोप ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 

09:05 (IST) 28 Feb 2024
दुल्हन बनने जा रही हैं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू आने वाले दिनों में मैथियास बोए की दुल्हन बन जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल मार्च में शादी करेंगे।

09:04 (IST) 28 Feb 2024
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग दावत में बनेंगे 2500 से ज्यादा व्यंजन

अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट  के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में शादी के कार्यक्रम होंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन काफी शानदार होने वाले हैं। जिसमें खानपान का खास इंतजाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने इंदौर से 65 शेफ बुलाए हैं। जो तीन दिन के उत्सव में करीब 2500 प्रकार के व्यंजन मेहमानों को परोसेंगे।

09:04 (IST) 28 Feb 2024
विक्रांत मेसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर रिलीज

विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है। इससे जुड़ा एक वीडियो एक्टर ने शेयर किया है और साथ में इसकी रिलीज डेट भी सामने आई है। इस फिल्म में एक्टर  न्यूज एंकर का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।