Today’s Trending Bollywood News Updates: सिंगर दर्शन रावल ने इस साल की शुरुआत में ही शादी कर ली। उन्होंने लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया संग सात फेरे लिए। ऐसे में अब उन्होंने शादी के बाद वाइफ के साथ पहली बार होली खेली है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। आलिया भट्ट आज 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ एक फोटो को शेयर किया और इसे शेयर करने के साथ ही जन्मदिन विश किया साथ ही गॉर्जियस दोस्त भी बताया है।

बीते दिनों होली के मौके पर फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके पिता देब मुखर्जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के कई स्टार्स आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, किरण राव, सलीम खान और करण जौहर उनके घर पहुंचे और इस दुख की घड़ी में अयान मुखर्जी को हौंसला दिया। ऐसे में देब मुखर्जी की इस अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज भी सामने आई हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने होली का धूमधान से जश्न भी मनाया। इसमें एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा ने सेट पर ही होली खेली। मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा ने अपनी फिल्म के गाने पर स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। वहीं, अंकिता लोखंडे ने ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर शानदार मूव्स दिखाए। उन्होंने विक्की जैन के साथ होली का जश्न मनाया।

Live Updates
22:45 (IST) 15 Mar 2025
Bollywood News LIVE: स्वरा भास्कर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर होली की कुछ फोटोज शेयर की, लेकिन उनके पति फहाद होली खेलते हुए नजर नहीं आए। ऐसे में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फिर एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि होली की शुभकामनाएं। आपको याद दिला दूं: यह मुम्किन कि हमारे त्योहार को लोग मनाएं। बिना किसी जबरदस्ती के उन्हें अपने त्योहार में शामिल होने दिया जाए।

18:05 (IST) 15 Mar 2025
Bollywood News LIVE: आशीष चंचलानी ने खेली होली

फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी को 'इंडियाज गॉट लटेंट' में हुई कंट्रोवर्सी के बाद पहली बार कैमरा में कैद किया गया। उनका होली का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

18:02 (IST) 15 Mar 2025
Bollywood News LIVE: पूरी नहीं हुई 'सिकंदर' की शूटिंग

सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है, लेकिन अब खबर आ रही है कि अभी तक भी इसकी शूटिंग चल रही है। कुछ दिनों में ही फिल्म को सेंसर बोर्ड को भी दिखाना है।

18:00 (IST) 15 Mar 2025
Bollywood News LIVE: अयान के घर पहुंची कियारा

अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का बीते दिन निधन हो गया। इस मौके पर कई सेलेब्स डायरेक्टर के घर पहुंचे थे। उनके पिता के निधन के एक दिन बाद अब एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी अयान के घर उनके पापा को श्रद्धांजलि देने पहुंची।

15:57 (IST) 15 Mar 2025
Bollywood News LIVE: देब मुखर्जी के निधन के बाद काजोल ने किया पहला पोस्ट

14 फरवरी को अयान मुखर्जी के पिता और गुजरे जमाने के एक्टर देब मुखर्जी का निधन हो गया। अब काजोल ने अपने अंकल को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि परंपरा कहती है कि हर दुर्गा पूजा पर हम साथ में तस्वीरें खिंचवाते थे। जब हम सभी सज-धज कर तैयार होते थे और अच्छे दिखते थे। मैं अभी भी उनके बिना दुनिया के बारे में सोचने की कोशिश कर रही हूं। मेरे द्वारा अब तक देखे गए सबसे बेहतरीन पुरुषों में से एक।

15:22 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: करीना कपूर ने आलिया भट्ट को विश किया बर्थडे

आलिया भट्ट 32 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें बर्थडे की ढेरों विशेज लोग सोशल मीडिया पर भेज रहे हैं। ऐसे में ननद करीना कपूर ने भाभी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मेरी फेवरेट गर्ल को हैप्पी बर्थडे। सुपरस्टार लव यू।'

15:20 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: कौन हैं केतिका शर्मा, जिसके गाने पर मचा है बवाल?

साउथ सिनेमा में इन दिनों एक फिल्म 'रॉबिनहुड' के गाने 'अधि धा सरप्रिसु' को लेकर विवाद चर्चा में है। इसमें एक्ट्रेस का एक गाना है, जिसे लोगों अश्लीलता का टैग दे दिया है। ऐसे में चलिए बताते हैं गाने के विवाद और केतिका शर्मा के बारे में।

14:20 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: 32 साल की हुईं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने इतनी उम्र में शादी कर ली मां भी बन गईं और आज भी स्क्रीन पर राज कर रही हैं। उनकी शादी और मां बनने के बाद को लेकर कहा गया कि ये उनके करियर के लिए गलत स्टेप है लेकिन, उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया है। चलिए बताते हैं कैसे।

13:39 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: 21 मार्च को रिलीज होगी 'बैदा', आपने देखा ट्रेलर

साइंस-फिक्शन सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'बैदा' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसे 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना है। इसमें मुख्य कलाकार सुधांशु राय और शोभित सुजय हैं। फिल्म के निर्देशक पुनीत शर्मा हैं। देखिए ट्रेलर...

13:17 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: सिंगर दर्शन रावल ने शादी के बाद मनाई पहली होली

सिंगर दर्शन रावल ने इस साल की शुरुआत में ही शादी कर ली। उन्होंने लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया संग सात फेरे लिए। ऐसे में अब उन्होंने शादी के बाद वाइफ के साथ पहली बार होली खेली है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

13:14 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: आलिया भट्ट को सासू मां ने विश किया बर्थडे

आलिया भट्ट आज 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया के साथ एक फोटो को शेयर किया और इसे शेयर करने के साथ ही जन्मदिन विश किया साथ ही गॉर्जियस दोस्त भी बताया है।

13:12 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: शेखर सुमन के शो में आएंगी कंगना रनौत?

कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर किसी पर भी निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में शेखर सुमन ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा कि कंगना उनके शो पर क्यों नहीं आ सकती हैं? वो भी आएंगी। विवादों को लेकर कहा कि उनके बीच कोई जंग नहीं था। वैचारिक मतभेद था जो खत्म हो गया है। समय और परिस्थिति के अनुसार चीजें बदलती हैं।

12:19 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: सलमान खान ने 'सिकंदर' के सेट पर खेली होली

सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में इसकी रिलीज का फैंस को इंतजार है। इसी बीच अब होली के मौके को सलमान खान ने 'सिकंदर' के सेट पर ही सेलिब्रेट किया। उन्होंने बच्चों के साथ होली मनाई और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

12:17 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: अयान मुखर्जी के घर पहुंचे अजय देवगन

अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का बीते दिन ही निधन हो गया। इस मौके पर काजोल पहुंची थीं और वो काफी इमोशनल दिखी थी। ऐसे में अब अजय देवगन भी अयान के घर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गए हैं।

10:27 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: हिना खान ने बयां किया कैंसर के बाद का दर्द

टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina khan) ने मास्टशेफ अपने कैंसर के बाद का दर्द बयां किया है। यहां वो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ पहुंचीं और कहा कि ऐसा पार्टनर हर लड़की को मिलना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर।

09:15 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: कौन हैं आमिर खान की बैंगलुरु वाली गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट?

आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर गर्लफ्रेंड गौरी का खुलासा किया। दो बार शादी कर चुके आमिर डेढ़ साल से रिलेशनशिप में हैं। वो एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं उनकी गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में।

07:13 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: रवीना टंडन के घर होली सेलिब्रेशन में अलग-अलग दिखे तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

होली के मौके पर रवीना टंडन ने अपने घर पर होली की पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इसी बीच उनके घर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा भी पहुंचे। लेकिन, इस दौरान पार्टी के बाद दोनों अलग-अलग नजर आए। आपको बता दें कि दोनों को लेकर पिछले कई दिनों से ब्रेकअप की चर्चा जोरों पर है।

07:05 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: अंकितो लोखंडे ने 'चोली के पीछे' गाने पर दिखाए धमाकेदार डांस मूव्स

अंकिता लोखंडे का होली के मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस रेड साड़ी में नजर आ रही हैं और डांस फ्लोर पर अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई गानों पर शानदार डांस मूव्स दिखाए। इसी बीच चर्चा में उनका 'चोली के पीछे' गाने पर डांस रहा। इसमें उन्होंने धमाकेदार डांस मूव्स दिखाए हैं।

07:01 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: होली पर विजय देवरकोंडा संग थिरकीं मृणाल ठाकुर

होली के मौके पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 'द फैमिली स्टार' में नजर आ चुके दोनों स्टार की स्टेज पर शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए मिली।

06:58 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: देब मुखर्जी को स्टार्स ने दी अंतिम विदाई, रणबीर कपूर ने दिया कंधा

बीते दिनों होली के मौके पर फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके पिता देब मुखर्जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड के कई स्टार्स आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, किरण राव, सलीम खान और करण जौहर उनके घर पहुंचे और इस दुख की घड़ी में अयान मुखर्जी को हौंसला दिया। ऐसे में देब मुखर्जी की इस अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर ने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज भी सामने आई हैं।

06:57 (IST) 15 Mar 2025
LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने सेट पर खेली होली

बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने होली का धूमधान से जश्न भी मनाया। इसमें एसएस राजामौली की फिल्म की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा ने सेट पर ही होली खेली। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।