Trending Bollywood Celebrity News updates: मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कि उन्हें अस्पताल में सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। ऐसे में अब उनकी हेल्थ को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। उन्हें Ischemic Cerebrovascular Accident (Stroke) आया था। अभी वो अस्पताल में ही एडमिट हैं। उनका इलाज जारी है। वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर चांदनी मिमिक को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने अक्षय कुमार का फ्लैट खरीद लिया है। उनके गृह प्रवेश की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उन्हें सिर पर कलश लिए देखा जा सकता है। उन्होंने पूजा-पाठ भी करवाया। चांदनी अभी 24 साल की हैं और उनका घर का सपना पूरा हो गया है। वहीं, कार्तिक आर्यन के जबरा फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर से मिलने के लिए फैन ने साइकिल से 1000 किमी का सफर तय किया और उनसे मुलाकात किया।

Live Updates
20:08 (IST) 11 Feb 2024
कतर के प्रधानमंत्री ने किया शाहरुख खान का स्वागत

शाहरुख खान की कतर यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने किंग खान का स्वागत किया है।

20:07 (IST) 11 Feb 2024
बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने मिथुन से अस्पताल में की मुलाकात

पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने मिथुन चक्रवर्ती से अस्पताल में मुलाकात की।

20:06 (IST) 11 Feb 2024
गहराइयां की रिलीज के दो साल पूरे

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' की रिलीज के दो साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे ने पोस्ट शेयर किया है।

15:58 (IST) 11 Feb 2024
फेमस डायरेक्टर को लेकर प्रीति जिंटा ने 26 साल बाद खोला राज

90 के दशक की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उन्हें जब सेट पर देखा तो मुंह धोने की बात कह दी थी। इसे सुनने के बाद एक्ट्रेस शॉक्ड रह गई थीं। पढ़िए पूरी खबर...

15:04 (IST) 11 Feb 2024
दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखीं नन्ही राहा!

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कपूर खानदान की लाडली दादाजी के साथ नजर आ रही हैं। इसे देख दोनों समधन इमोशनल नजर आ रही हैं।

14:08 (IST) 11 Feb 2024
क्या होता है सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक, जिससे जूझ रहे मिथुन चक्रवर्ती?

मिथुन चक्रवर्ती के हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया है कि वो सेरेब्रोवास्कुलर स्ट्रोक से जूझ रहे हैं। ये ब्रेन से संबंधित है। ऐसे में चलिए आपको इस स्ट्रोक के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

13:26 (IST) 11 Feb 2024
कौन हैं चांदनी मिमिक, जिसने खरीदा अक्षय कुमार का फ्लैट?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चांदनी भाभड़ा उर्फ चांदनी मिमिक ने अक्षय कुमार का फ्लैट खरीद लिया है। उन्होंने गृह प्रवेश और पूजा-अर्चना की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उनका बरसों पुराना सपना सच हो गया है। ऐसे में आपको चांदनी मिमिक के बारे में बता रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर...

12:39 (IST) 11 Feb 2024
रजनीकांत ने बताया सनातन धर्म का महत्व तो कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों रिलीज हुई फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ काम किया है। इसी बीच उनका सनातन धर्म पर स्टेटमेंट वायरल हुआ। अब इस पर कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

11:05 (IST) 11 Feb 2024
शाहिद और कृति सेनन की फिल्म ने दूसरे दिन की बंपर कमाई

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रफ्तार धीमी देखने के लिए मिली थी। लेकिन, दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आने के बाद लग रहा है कि ये धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। चलिए बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई कर ली है। पढ़िए पूरी खबर...

09:48 (IST) 11 Feb 2024
आहाना कुमरा का बोल्ड फोटोशूट वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस के साथ खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपना बोल्ड फोटोशूट शेयर किया है। उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

09:43 (IST) 11 Feb 2024
जॉर्जिया के बयान पर अरबाज खान ने दिया रिएक्शन

अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर की शादी से ठीक पहले एक्स जॉर्जिया ने ब्रेकअप को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातें कहीं, जो अरबाज को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

07:44 (IST) 11 Feb 2024
कार्तिक आर्यन से मिला जबरा फैन

कार्तिक आर्यन के जबरा फैन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर से मिलने के लिए फैन ने साइकिल से 1000 किमी का सफर तय किया और उनसे मुलाकात किया। शख्स झांसी का रहने वाला है।

07:43 (IST) 11 Feb 2024
कंटेंट क्रिएटर चांदनी मिमिक ने खरीदा अक्षय कुमार का फ्लैट

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर चांदनी मिमिक को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने अक्षय कुमार का फ्लैट खरीद लिया है। उनके गृह प्रवेश की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उन्हें सिर पर कलश लिए देखा जा सकता है। उन्होंने पूजा-पाठ भी करवाया। चांदनी अभी 24 साल की हैं और उनका घर का सपना पूरा हो गया है।

07:43 (IST) 11 Feb 2024
मिथुन चक्रवर्ती को आया ब्रेन स्ट्रॉक

मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कि उन्हें अस्पताल में सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। ऐसे में अब उनकी हेल्थ को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया गया है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रॉक आया था। उन्हें Ischemic Cerebrovascular Accident (Stroke) आया था। अभी वो अस्पताल में ही एडमिट हैं। उनका इलाज जारी है। वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।