Today’s Trending Bollywood News Updates: जैकलीन फर्नांडिस की मां को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उनकी मां का निधन हो गया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस की मां ने 6 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली है। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं और अब वो इससे जिंदगी की जंग हार गई हैं। राम नवमी के मौके पर अमिताभ बच्चन रामकथा को लेकर चर्चा में हैं। अब घर बैठे राम नवमी पर रामकथा का आनंद ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो स्टार पर ले सकते हैं। साथ ही रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन की आवाज में रामकथा को जियो स्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ की गई। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 4 अप्रैल, 2025 की सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मनोज लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और 21 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अंतिम विदाई में बॉलीवड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अंतिम विदाई से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार का पार्थिव शरीर देख बिलख पड़ती हैं। सेलेब्स की भी आंखें नम होती हैं। इसके साथ ही फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने तिहाड़ जेल के अंदर हफ्ता वसूली और जान से मारने का आरोप लगाया है। वो रेप के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेस में बंद हैं। उनके वकील ने इस मामले में तिहाड़ जेल के डीजी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल में बंद कुछ आपराधिक प्रवृति के कैदी सनोज पर मानसिक दबाव बना रहे हैं और हर हफ्ते मोटी रकम वसूलने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 4 अप्रैल को निधन हो गया था और आज 6 अप्रैल को उनकी प्रार्थना सभा रखी गई। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता की याद में रविवार को जुहू स्थित JW मैरियट में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उनके परिवार, दोस्त और सहकर्मी शामिल हुए, जिन्होंने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में आमिर खान, जायद खान, नील नितिन मुकेश, फरहान अख्तर, जया बच्चन और कई अन्य स्टार्स मौजूद थे।
सनी देओल ने अपनी फिल्म ‘जाट’ का एक गाना राम नवमी के अवसर पर जारी किया है। ‘ओह राम श्री राम’ भगवान राम को समर्पित है। इस दौरान रणदीप हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम जी का गाना राम नवमी पर लॉन्च नहीं करेंगे तो कब करेंगे। बता दें कि उनकी ये मूवी 10 अप्रैल को आ रही है।
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट कर दिया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वह वीडियो काफी वायरल हुआ और उसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया। यहां पढ़ें पूरी खबर…
आयकर विभाग ने ‘एम्पुरान’ के निर्माता एंटनी पेरुंबवूर को नोटिस जारी कर उनकी पूर्व में वित्तपोषित फिल्मों ‘लूसिफर’ और ‘मरक्कर: लायन ऑफ द अरेबियन सी’ से संबंधित कथित वित्तीय लेन-देन पर स्पष्टीकरण मांगा है।
साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरसी16 यानी ‘पेड्डी’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने हाल ही में यूट्यूबर समय रैना के सपोर्ट में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने नए गाने में समय के लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन हो गया है और अब उनकी मां का अंतिम संस्कार हो गया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। उनका वीडियो भी सामने आया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां का निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं और अब हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। ऐसे में 6 अप्रैल को अंतिम सांस ली और अब उनका पार्थिव शरूर हॉस्पिटल से घर लाया गया है।
प्रियंका चोपड़ा साउथ की एक और फिल्म में काम करने को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो देसी गर्ल एस एस राजामौली की फिल्म के बाद अल्लू अर्जुन संग रोमांस करते हुए नजर आ सकती हैं। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन और एटली कुमार साथ में फिल्म कर रहे हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा को लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार आज भले ही दुनिया में नहीं रहे लेकिन, उनकी यादगार फिल्मों के लिए वह हमेशा जाने जाएंगे। ऐसे में आपको उनसे जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं, जब वो ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन पानी के जहाज से एक महीने में पहुंचे थे। पढ़िए पूरी खबर।
कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उन्होंने राम नवमी के मौके पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने राम नवमी की शुभकामनाएं दी है।
जैकलीन फर्नांडिस की मां को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि उनकी मां का निधन हो गया है। इंस्टेंट बॉलीवुड की पोस्ट की मानें तो एक्ट्रेस की मां ने 6 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली है। वो पिछले कुछ दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रही थीं लेकिन अब उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया और अब वो इससे जिंदगी की जंग हार गई हैं।
राम नवमी के मौके पर अमिताभ बच्चन रामकथा को लेकर चर्चा में हैं। अब घर बैठे राम नवमी पर रामकथा का आनंद ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो स्टार पर ले सकते हैं। साथ ही रामलला के दर्शन भी कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन की आवाज में रामकथा को जियो स्टार पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
टीवी का पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ इन दिनों काफी चर्चा में है। चर्चा जोरों पर है कि इस शो से एसीबी प्रद्युमन यानी कि एक्टर शिवाजी सतम अब इसमें नजर नहीं आने वाले हैं। ऐसे में अब उनकी जगह कौन लेने वाला है। इसका हिंट दया और अभिजीत ने दिया है। पढ़िए पूरी खबर।
बॉलीवुड एक्टर जायद खान का एक वीडियो सामने आया है। वो मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। यहां एक्टर के अंतिम विदाई के वक्त उन्होंने दिवंगत अभिनेता की पत्नी से मुलाकात की और उनके आगे घुटने पर बैठकर हाथ जोड़े। मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी साथ ही
उन्होंने शशि गोस्वामी के पैर भी छुए।
सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। ऐसे में इसकी रिलीज को 7 दिन का वक्त हो गया है और फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन अब तक नहीं कर पाई है। पढ़िए पूरी खबर।
सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। इसे ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। ऐसे में इसकी रिलीज को 7 दिन का वक्त हो गया है और फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन अब तक नहीं कर पाई है। पढ़िए पूरी खबर।
बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राज बब्बर, राजपाल यादव, अमिताभ बच्चन, अन्नू कपूर, जिम्मी शेरगिल और प्रेम चोपड़ा जैसे अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा का मनोज कुमार की अंतिम विदाई से वीडियो सामने आया है, जिसमें देख सकते हैं कि एक्टर नम आंखों के साथ दोस्त मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। देखिए वीडियो…
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने तिहाड़ जेल के अंदर हफ्ता वसूली और जान से मारने का आरोप लगाया है। वो रेप के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेस में बंद हैं। उनके वकील ने इस मामले में तिहाड़ जेल के डीजी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि जेल में बंद कुछ आपराधिक प्रवृति के कैदी सनोज पर मानसिक दबाव बना रहे हैं और हर हफ्ते मोटी रकम वसूलने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
मनोज कुमार की अंतिम विदाई से पत्नी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पति का पार्थिव शरीर देखकर विलख पड़ती हैं। उनकी नम आंखें देखकर हर कोई इमोशनल हो जाता है। ये वीडियो दिल को तोड़ देने वाला है।
दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ की गई। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 4 अप्रैल, 2025 की सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मनोज लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और 21 फरवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अंतिम विदाई में बॉलीवड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।