Today’s Trending Bollywood News Updates: कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द प्राइज ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज’ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्टर ने शिवाजी महाराज की 395वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ग्लोरियस ट्रिब्यूट दिया है और फिल्म का पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज का ऐलान किया है। फिल्म को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद सिंगर बी प्राक ने उनके पॉडकास्ट में जाना कैंसिल कर दिया था। ऐसे में अब उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है। फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं पर्सनली उनके शो में जाना चाहता था लेकिन, वहां ना जाना मेरा डिसीजन था। क्योंकि मुझे वो बात अच्छी नहीं लगी।’

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म पांच दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में अब इसे महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग भी उठने लगी है। FWICE (The Federation of Western India Cine Employees) ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि विक्की कौशल की फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया जाए।

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने ‘पुष्पा 2’ में जमकर गदर काटा। इसमें उनकी और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि अल्लू अर्जुन, जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और जान्हवी की जोड़ी एटली कुमार की अगली फिल्म में देखने के लिए मिल सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में विक्की और रश्मिका की एक्टिंग की प्रशंसा की गई। पांच दिनों में फिल्म ने 165 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ऐसे में कुछ लोग फिल्म को देखकर भावुक हो रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि इसे स्कूल में क्यों नहीं पढ़ाया गया। इसे लेकर तोड़फोड़ पर भी उतारू हैं। ऐसे में अब ताजा मामला गुजरात के भरूच का है। रात 11.45 बजे आरके सिनेमा में ‘छावा’ का आखिरी शो शुरू हुआ और क्लाइमैक्स में मराठा-मुगल की लड़ाई का सीन दिखाया गया। तभी एक व्यक्ति भावुक हो गया और उसने स्क्रीन फाड़ दी। तोड़फोड़ करता रहा। उसे स्टाफ ने थिएटर से बाहर किया। बताया जा रहा है कि शख्स नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Live Updates
22:18 (IST) 19 Feb 2025
तृप्ति डिमरी से पहले हिना खान को ऑफर हुई थी 'लैला मजनू'

हाल ही में एक इंटरव्यू में पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने फिल्म लैला मजनू छोड़ने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। खान ने कबूल किया कि उनकी रंग के कारण उन्हें फिल्म से हटा दिया गया था। जिस भूमिका के लिए उन्हें शुरू में चुना गया था, उसे बाद में तृप्ति डिमरी ने ले लिया।

20:37 (IST) 19 Feb 2025
अक्षय कुमार के नए गाने ‘महाकाल चलो’ को लेकर छिड़ा विवाद

शिवरात्रि से पहले बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का ‘महाकाल चलो’ गाना रिलीज हुआ और तुरंत ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। फैंस को ये गाना बहुत पसंद आया और अक्षय कुमार की भी तारीफ हुई, मगर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने गाने के कुछ सीन पसंद नहीं आ रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये एक्टर का पीआर स्टंट भी हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

20:15 (IST) 19 Feb 2025
बी पराक ने की कंगना रनौत की तारीफ

सिंगर B Praak का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कंगना को खुद का फेवरेट बता रहे हैं। बी पराक ने कहा है कि उन्हें कंगना हर तरह से पसंद हैं। चाहे वो उनका काम हो या जो वो बात करती हैं, उन्हें कंगना बहुत पसंद है।

19:54 (IST) 19 Feb 2025
मुश्किल वक्त में चटोरी रजनी ने की फैंस से अपील

रजनी जैन उर्फ चटोरी रजनी की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके फॉलोवर्स से अपील की है कि वो उनके बेटे की आत्मा के लिए दुआ करने की अपील की है।

19:29 (IST) 19 Feb 2025
सामने आया प्रतीक बब्बर की मेहंदी का रोमांटिक वीडियो

प्रतीक बब्बर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से शादी की है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शेयर किए। अब उनकी मेहंदी नाइट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक दूसरे को लिप किस करते दिख रहे हैं।

18:44 (IST) 19 Feb 2025
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहीं राखी सावंत

आज चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा है। इस बीच राखी सावंत का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुबई में बैठकर पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही हैं। वो ये भी कह रही हैं कि असली मुकाबला 23 तारीख को होगा। बता दें कि उस दिन मुकाबला पाकिस्तान और भारत के बीच होगा।

18:30 (IST) 19 Feb 2025
19-20 साल की उम्र में ही गंजे होने लगे थे ‘छावा’ एक्टर अक्षय खन्ना

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इस वक्त फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने गंजेपन को लेकर बात की है और बताया कि बेहद कम उम्र में उनके बाल झड़ने लगे थे और इसका उनके कॉन्फिडेंस पर भी बुरा असर पड़ा। उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे इससे उनका काम भी प्रभावित हुआ। हालांकि अपने गंजेपन को छिपाने के लिए उन्होंने किसी तरह के विग का सहारा नहीं लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

17:26 (IST) 19 Feb 2025
चटोरी रजनी का हुआ बुरा हाल, बेटे की मौत के बाद उसकी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- मम्मा नीड्स यू

बेटे की मौत के बाद चटोरी रजनी ने सोशल मीडिया पर एक कमेंट किया और वो कमेंट उन्होंने अपने बेटे की एक पुरानी पोस्ट पर लिखा। जो था- ‘गुटुड़ी मम्मा नीड्स यू।’ इसका स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

16:26 (IST) 19 Feb 2025
मैथ्यू पेरी की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर हुआ रिलीज

फैंस अभी भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि मैथ्यू पेरी इस दुनिया में नहीं रहे। डेढ़ साल से अधिक समय हो गया है जब मैथ्यू पेरी का 54 वर्ष की आयु में उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में डूबने से निधन हो गया था। अब, एक नई डॉक्यूमेंट्री आने वाली है, जिसमें फ्रेंड्स स्टार के जीवन, विरासत और उनकी दुखद मौत से जुड़े कुछ सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। इसका ट्रेलर आ चुका है।

16:24 (IST) 19 Feb 2025
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ

बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़, जिन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के साथ टेलीविजन पर वापसी की थी, अब उन्होंने ये शो छोड़ दिया है। सेट से एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि दीपिका ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण उन्होंने शो क्विट किया है।

16:14 (IST) 19 Feb 2025
पीएम मोदी ने शेख तमीम को लगाया गले तो प्रकाश राज ने मारा ताना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के दौरे पर आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी को गले लगाकर उनसे मुलाकात की। पीएम मोदी उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें गले भी लगाया। जिसके बाद ये सवाल उठ रहा है प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी ने ऐसा क्यों किया? एक्टर प्रकाश राज जो हमेशा पीएम मोदी पर निशाना साधते हैं, उन्हें एक बार फिर कटाक्ष किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

15:23 (IST) 19 Feb 2025
'छावा' देख हैरान रह गईं आलिया भट्ट

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की चारों ओर तारीफ हो रही है। इसी बीच अब आलिया भट्ट ने भी उनकी फिल्म को देखने के बाद रिएक्शन दिया है। वो इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'विक्की कौशल! आप क्या हैं? छावा में आपकी परफॉर्मेंस देखकर मैं उबर नहीं पा रही हूं।'

13:59 (IST) 19 Feb 2025
रणवीर इलाहाबादिया का पॉडकास्ट कैंसिल करने पर बोले बी प्राक

रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद सिंगर बी प्राक ने उनके पॉडकास्ट में जाना कैंसिल कर दिया था। ऐसे में अब उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है। फिल्मीज्ञान से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं पर्सनली उनके शो में जाना चाहता था लेकिन, वहां ना जाना मेरा डिसीजन था। क्योंकि मुझे वो बात अच्छी नहीं लगी।'

13:08 (IST) 19 Feb 2025
नेशनल सेंसेशन बनने जा रहीं निधि अग्रवाल

साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस और धड़कन कही जाने वाली निधि अग्रवाल अपने करियर की लंबी छलांग मारने जा रही हैं। उन्होंने दो बड़े सुपरस्टार प्रभास और पवन कल्याण के साथ हाथ मिलाया है। वो प्रभास की 'द राजा साब' और पवन कल्याण की 'हरी हरा वीरा मल्लू' में नजर आने वाली हैं। इसे लेकर माना जा रहा है कि ये उनके करियर की बड़ी छलांग है।

12:26 (IST) 19 Feb 2025
निम्रत कौर ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर प्रयागराज पहुंची हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज को शेयर किया है। यहां 'दसवीं' फेम एक्ट्रेस ने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

11:28 (IST) 19 Feb 2025
Rishab Shetty की 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' का पोस्टर जारी

कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म 'द प्राइज ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्टर ने शिवाजी महाराज की 395वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ग्लोरियस ट्रिब्यूट दिया है और फिल्म का पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज का ऐलान किया है। फिल्म को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

10:35 (IST) 19 Feb 2025
ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की 'बेबी जॉन'

वरुण धवन की पिछले साल फिल्म 'बेबी जॉन' को रिलीज किया गया था। इसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। ऐसे में अब इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 18 फरवरी को रिलीज किया गया। इसमें वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और एक्ट्रेस वामिका गब्बी लीड रोल में हैं।

10:11 (IST) 19 Feb 2025
पवन कल्याण ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

साउथ के स्टार एक्टर पवन कल्याण पत्नी एना संग प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई, जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पवन ने इस दौरान स्नान के दौरान पत्नी की मांग भी भरी। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

08:56 (IST) 19 Feb 2025
आरोपों पर सनोज मिश्रा और वायरल गर्ल मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया था कि वो वायरल गर्ल मोनालिसा को ट्रैप में फंसा रहे हैं। महाकुंभ 2025 से फेमस हुईं मोनालिसा और खुद सनोज ने रिएक्शन दिया है। पढ़िए पूरी खबर।

08:20 (IST) 19 Feb 2025
महाराष्ट्र में टैक्स फ्री होगी 'छावा', FWICE ने सरकार से किया अनुरोध

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म पांच दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में अब इसे महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग भी उठने लगी है। FWICE (The Federation of Western India Cine Employees) ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि विक्की कौशल की फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया जाए।

07:37 (IST) 19 Feb 2025
'छावा' ने मंगलवार को की धुआंधार कमाई

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। ऐसे में पांचवे दिन मंगलवार के भी इसकी कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को सोमवार के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। सोमवार को मूवी ने 24 करोड़ का बिजनेस किया वहीं, मंगलवार को इसने 25.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई की।

07:11 (IST) 19 Feb 2025
‘छावा’ देख भड़का शख्स, फाड़ी स्क्रीन

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में विक्की और रश्मिका की एक्टिंग की प्रशंसा की गई। पांच दिनों में फिल्म ने 165 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ऐसे में कुछ लोग फिल्म को देखकर भावुक हो रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि इसे स्कूल में क्यों नहीं पढ़ाया गया। इसे लेकर तोड़फोड़ पर भी उतारू हैं। ऐसे में अब ताजा मामला गुजरात के भरूच का है। रात 11.45 बजे आरके सिनेमा में ‘छावा’ का आखिरी शो शुरू हुआ और क्लाइमैक्स में मराठा-मुगल की लड़ाई का सीन दिखाया गया। तभी एक व्यक्ति भावुक हो गया और उसने स्क्रीन फाड़ दी। तोड़फोड़ करता रहा। उसे स्टाफ ने थिएटर से बाहर किया। बताया जा रहा है कि शख्स नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

07:11 (IST) 19 Feb 2025
अल्लू अर्जुन संग रोमांस करेंगी जान्हवी कपूर?

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने ‘पुष्पा 2’ में जमकर गदर काटा। इसमें उनकी और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि अल्लू अर्जुन, जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और जान्हवी की जोड़ी एटली कुमार की अगली फिल्म में देखने के लिए मिल सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।