दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक और भोजपुरी होली गाने के साथ हाजिर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह जोड़ी लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रही है अब दोनों स्टार होली गाने से धमाल मचा रहे हैं। हाली ही अंतरा प्रियंका सिंह की आवाज में ‘रंग डलबअ त देब हजार गारी’ (Rang Dalba T Dehab Hajar Gaari) रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने की लोकप्रियता के बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और होली गाना ‘होली कब तु मनईबू’ वायरल हो रहा है।
बता दें यह भोजपुरी गाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। निरहुआ आम्रपाली दुबे को रंग लगाना चाहते हैं लेकिन वह मना कर देती है। आम्रपाली दुबे कहती हैं कि रुकिए, अभी टिक टॉक वीडियो बनाना है। फेसबुक, ट्विटर पर शेयर करना है। और आपके रंग लगाने से मेक-अप खराब हो जाएगा। आम्रपाली दुबे के इस बात पर निरहुआ गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि अगर सारा दिन TikTok वीडियो ही बनाती रहोगी तो रंग कब लगवाओगी।
निरहुआ और आम्रपाली के नोकझोक भरे इस गाने को फैंस इतना पसंद कर रहे हैं कि रिलीज के महज कुछ घंटों में ही 1 लाख बार देखा जा चुका है। ‘रंग डलबअ त देब हजार गारी’ और ‘होली कब तु मनईबू’ गाने की खास बात यह है कि दोनों ही गानों को बातचीत के अंदाज में लिखा गया है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के इससे पहले भी कई होली गीत इसी तरीके से लिखे गए और काफी पसंद भी किए गए। पिछले साल दहेज को लेकर बनाए होली गीत में भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ नजर आए थे जो दहेज का प्रतिकार करती नजर आई थी।
इस बीच आम्रपाली दुबे का एक और गाना काफी सुना जा रहा है जो खेसारी लाल यादव के फिल्म की है। खेसारी लाल की आने वाली फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 के एक गाने में आम्रपाली दुबे हैं जिसे 29 फरवरी को रिलीज किया गया है। फिलहाल इस गाने को लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं। बता दें निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑनस्क्रीन जोड़ी ना सिर्फ फिल्मों में हिट रही है बल्कि कई भोजपुरी गानों (Bhojpuri Song) के एल्बम से भी सुर्खियां बटोरी हैं।