Amrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना सामने आया है। आम्रपाली का गाना ‘मेरी जवानी है मेड इन बिहार’ 1 फरवरी को ही रिलीज किया गया है। गाने में भोजपुरी एक्टर प्रेम सिंह एक्ट्रेस के साथ डांस करते दिख रहे हैं। आम्रपाली दुबे गाने में पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैें। वहीं एक्टर प्रेम वीडियो में डांस करते हुए आम्रपाली से गुजारिश करते दिख रहे हैं कि वह उन्हें अपना बॉयफ्रेंड बना लें। आम्रपाली भोजपुरी गाने में बहुत चुलबुली लग रही हैं।

ये गाना भोजपुरी फिल्म पंगेबाज का है। जिसमें आम्रपाली इस गाने में स्पेशल लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म में आम्रपाली के अलावा दिव्या द्विवेदी, ग्लोरी मोहंता, उमेश सिंह भी हैं। इस फिल्म के गाने मेड इन बिहार को आवाज दी है इंदु सोनाली और छोटेबाबा ने। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। पीएचएस बैनर तले बने गाने को संगीत भी छोटे बाबा ने ही दिया है।

आम्रपाली भोजपुरी की सुपरहिट हिरोइन हैं। एक्ट्रेस अब तक 26 से 27 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस की ज्यादातर फिल्म सुपरहिट रही हैें। आम्रपाली की जोड़ी सबसे ज्यादा ऑनस्क्रीन दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ पसंद की जाती है। कई फैंस का तो मानना था कि आम्रपाली और दिनेश लाल एक दूसरे को पसंद करते हैं और रिलेशनशिप में हैं।

खबरें तो ये भी रही हैं कि दोनों जल्दी शादी भी कर सकते हैं। अकसर दोनों एक दूसरे के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते रहते हैं। आम्रपाली दुबे पॉपुलर टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। एक्टर शोएब मलिक और सुमित व्यास के साथ टीवी शो ‘पल्कों की छांव में’ एक्ट्रेस मेन लीड में नजर आई थीं। इस शो में आम्रपाली सुमन का किरदार निभाती थीं।