भोजपुरी सिनेमा जगत में निरहुआ के नाम से फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। आम्रपाली दुबे के साथ एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में रहते हैं। दोनों एक्टर्स की फिल्मों के साथ-साथ रिलेशनशिप की चर्चा भी खूब रहती है। एक वीडियो में एक्टर को आम्रपाली को अपनी अर्धांगिनी बताते हुए भी देखा गया था। इन सब चर्चाओं के बीच निरहुआ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो दूसरी हीरोइन के साथ फेरे लेते हुए दिखे हैं। दोनों एक्टर्स को प्रयागराज के संगम के किनारे स्पॉट किया गया है। इनकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं। ऐसे में चलिए पूरा मामला बताते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आई निरहुआ की शादी की फोटोज में उनके साथ एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित हैं। ऋचा इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने भोजपुरी में अरविंद अकेला कल्लू और प्रवेश लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ सादगी पर भी मरते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। सामने आई ऋचा और निरहुआ की शादी की फोटोज उनकी अपकमिंग फिल्म के किसी सीन की है, जिसकी शूटिंग प्रयागराज के संगम के किनारे की गई है। अब इसी फिल्म से ही उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो चर्चा में बनी हुई हैं।

Nirahua Richa dixit Bhojpuri film

आपको बता दें कि निरहुआ और ऋचा दीक्षित साथ में भोजपुरी फिल्म ‘रचाई शादी हे रामजी’ में नजर आने वाले हैं। इस भोजपुरी फिल्म में दोनों को फैंस देखने के लिए बेताब हैं। सामने आई फोटोज में दोनों एक्टर्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में ट्रेलर आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इनकी जोड़ी और फिल्म को दर्शकों से कैसा प्यार मिलने वाला है।

‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ में दिखेंगे निरहुआ

भोजपुरी फिल्म ‘रचाई शादी हे रामजी’ के अलावा अगर निरहुआ की भोजपुरी फिल्म की बात की जाए तो वो ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 4’ में नजर आने वाले हैं। इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। इसमें लंदन की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में आम्रपाली दुबे और निरहुआ के प्यार के बीच एक विदेशी मेम की एंट्री होती है तब सब बवाल शुरू होता है। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है। इसके सारे सीक्वल हिट रहे हैं। ये ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का सीक्वल हैं।

वहीं, ऋचा दीक्षित की फिल्मों की बात की जाए तो वो ‘एक बहू ऐसी भी’ और ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ में दिखाई देने वाली हैं। ये ‘कलयुगी ब्रह्मचारी’ का सीक्वल है। इसमें उन्हें अरविंद अकेला कल्लू के साथ देखा गया था। दोनों की केमिस्ट्री भी खूब जमी थी।