भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके और आम्रपाली दुबे के अफेयर और शादी के खूब चर्चे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें रामभद्राचार्य के सामने एक्ट्रेस को अपनी ‘अर्धांगिनी’ बताते हुए देखा गया था। इसी बीच अब एक बार फिर से वो हेडलाइन्स में हैं। इस बार वजह एक तस्वीर है। वो उनकी रूमर्ड पहली वाइफ की है, जिनके साथ आम्रपाली नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।

दरअसल, निरहुआ की रूमर्ड फर्स्ट वाइफ कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस पाखी हेगड़े हैं। उनके साथ आम्रपाली दुबे ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दोनों को एक-दूसरे गले लगे हुए देखा जा सकता है। आम्रपाली ने इस फोटो को पाखी के जन्मदिन के मौके पर 7 जून, 2024 को शेयर की थी। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने उन्हें जन्मदिन विश किया था। तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, फैंस भी दोनों के बॉन्ड को खूब पसंद कर रहे हैं।

पाखी हेगड़े कैसे हैं निरहुआ की रूमर्ड वाइफ?

बहरहाल, अगर पाखी हेगड़े के निरहुआ की रूमर्ड वाइफ होने की बात की जाए तो एक समय पर निरहुआ और पाखी की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। जब जुबली स्टार ने अपना करियर शुरू किया था तो उन्होंने पाखी के साथ खूब काम किया था और इनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर इतनी हिट हुई थी कि लोग दोनों को सच में पति-पत्नी समझने लगे थे। क्योंकि वो हर दूसरी फिल्म में निरहुआ की पत्नी का ही रोल प्ले करती थीं। ऐसे में जब लोग उन्हें उनकी वाइफ समझने लगे थे तो एक्टर्स को सच बताना पड़ा था कि वो बस एक एक्टर हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। हालांकि, इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप के भी खूब खबरें रहीं। लेकिन बाद में पाखी ने शादी कर ली और एक्टिंग से दूर हो गईं।

आपको बता दें कि न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में पाखी ने एक बताया था कि निरहुआ रियल लाइफ को जब इस बात का पता चला था कि लोग पाखी को उनकी पत्नी समझते हैं तो इस पर उनका कैसा रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो सभी निरहुआ के घर पर इन खबरों को पढ़कर खूब हंसते थे। अगर निरहुआ और पाखी की जोड़ी की फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘डॉन’, ‘लोफर’, ‘परिवार’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी ढेरों फिल्मों के नाम शामिल हैं।

निरहुआ की ‘अर्धांगिनी’ बनीं आम्रपाली दुबे!

पाखी के एक्टिंग से दूर होने के बाद निरहुआ की कुछ समय तक जोड़ी अंजना सिंह, काजल राघवानी और मोनालिसा के साथ जमी। लेकिन, बाद में साल 2014 में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में एंट्री ली। उनकी पहली फिल्म निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ रही। इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री दर्शकों को इस कदर पसंद आ गई कि दोनों ने साथ में लगातार काम कर 25-30 फिल्मों का आंकड़ा भी पार कर लिया। टीवी सीरियल से भोजपुरी में आने वाली आम्रपाली फिर यहीं की होकर रह गईं। वो यहां एक फिल्म करने अपने दादी की इच्छा पूरी करने आई थीं लेकिन कभी वापस नहीं जा पाईं।

आम्रपाली और निरहुआ की फिल्मों के साथ-साथ डेटिंग की भी खूब चर्चा रहती है। एक्ट्रेस को अक्सर उनके साथ स्पॉट किया जाता रहता है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। खासकर जन्मदिन के मौके पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट लिखते हैं राजा-रानी कहकर खूब प्यार बरसाते हैं। इसके साथ ही अयोध्या मंदिर के उद्घाटन समारोह का दोनों एक वीडियो हाल ही में सामने आया, जिसमें दोनों कलाकार रामभद्राचार्य से मिलने गए होते हैं। इस दौरान निरहुआ ने आम्रपाली को अपनी ‘अर्धांगिनी’ बताया था। वहीं, एक्ट्रेस भी उनकी बात बिना कुछ बोले बस मुस्कुराती दिखी थीं, जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि आम्रपाली से निरहुआ ने गुपचुप शादी रचा ली है।

पाखी नहीं तो कौन हैं निरहुआ की पहली पत्नी?

आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव निरहुआ रियल लाइफ में शादीशुदा हैं। उनके दो बच्चे आदित्य और अदिति हैं। उनकी वाइफ मंशा देवी हैं, जिन्हें लेकर बताया जाता है कि वो बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। निरहुआ ने मंशा देवी से साल 2000 में शादी की थी।