भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वो उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं और वो इसे जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनके साथ इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी बीच अब इस जोड़ी रील लाइफ की केमिस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत लिया है। इनका एक गाना ‘मरून कलर सड़िया’ वायरल हो गया है, जो कि 50 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और रील्स पर ट्रेंडिंग है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ‘मरून कलर सड़िया’ को हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था। गाने में दोनों स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है। निरहुआ और आम्रपाली का एकदम ही देहाती लुक देखने के लिए मिला। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है। ‘मरून कलर सड़िया’ पर ढेरों रील्स भी बन चुके हैं। चुनाव प्रचार के बीच उनका ये गाना लोगों के बीच खूब छाया हुआ है। एक्टर को भी प्रचार के दौरान इस गाने को स्टेज पर गुनगुनाते हुए देखा गया है।

60 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका वीडियो

आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना यूट्यूब पर म्यूजिक लिस्ट में नंबर वन पर ट्रेंडिंग कर रहा है। इस गाने को कल्पना ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है और उनका साथ नीलकमल सिंह ने दिया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक ओम झा ने दिया है। गाने को खबर लिखे जाने तक 60 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस फिल्म का है गाना

गौरतलब है कि निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये गाना उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का है। इसमें किसान की कहानी को दिखाया गया है, जो कि अभी तक की भोजपुरी फिल्मों से एकदम अलग ही कॉन्सेप्ट वाली है। फिल्म अश्लीलता से कोसों दूर है। ये एक फैमिली ड्रामा मूवी है, जिसे गांव के तर्ज पर फिल्माया गया है।

चुनाव प्रचार के लिए पहले भी निरहुआ के साथ रह चुकीं आम्रपाली

मालूम हो कि आम्रपाली दुबे कोई पहली बार निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार के लिए नहीं गई हैं। इसके पहले भी एक्ट्रेस को निरहुआ के लिए चुनाव प्रचार करते हुए देखा गया था। बात दो साल पहले की है जब उन्होंने पहली बार आजमगढ़ से सांसदी का चुनाव जीता था। उन दिनों निरहुआ के लिए भोजपुरी के लगभग सभी स्टार्स ने आमजगढ़ पहुंचकर चुनाव प्रचार किया था।