पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। 22 अप्रैल, 2025 को हुई इस घटना में 26 पर्यटकों की जान चली गई, जिसके बाद देश भर में गम और गुस्सा था। लोग इसके बदले भारत सरकार से जवाबी कार्रवाई की मांग की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बिहार के संबोधन में हुंकार भरी थी और कहा था कि कल्पना से परे जवाब देंगे। 7 मई, 2025 को भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके बाद पाक सेना ने बॉर्डर एरिया में मिसाइलें छोड़ दीं। ड्रोन से हमले किए। भारतीय डिफेंस ने भी रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, बाद में सीजफायर का ऐलान किया गया। ऐसे में आज आपको भारत-पाक के तनावपूर्ण रिश्ते के बीच उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें भारतीय सेना की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को दिखाया गया था। चलिए बताते हैं इसके बारे में…
दरअसल, जब भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया तो इसमें एक जगह सरगोधा थी। इसका जिक्र खुद पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया था। पाकिस्तान वायु सेना की सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक संपत्ति माने जाने वाले सरगोधा एयर बेस में देश के बड़े लड़ाकू विमान और पायलट रहते हैं। यह सेंट्रल एयर कमांड, कॉम्बैट कमांडर्स स्कूल और एयरपावर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मुख्यालय भी है।
सरगोधा अमेरिकी चीनी चेंगदू जे-7, फ्रेंच मिराज 5, और जेएफ-17 थंडर, एफ-16 फाइटिंग फाल्कन जैसे लड़ाकू विमान इसी बेस पर रखे गए हैं। इसमें अधिकतर चीन से लिए गए विमान शामिल हैं। 1965 के युद्ध के दौरान, सरगोधा बेस भारतीय हवाई हमलों का एक प्रमुख लक्ष्य था, जिसके परिणामस्वरूप 10 पाकिस्तानी विमान तबाह हो गए थे। जवाब में, पाकिस्तान वायु सेना ने अपनी रणनीति बदल दी और अपने लड़ाकू बेड़े के एक महत्वपूर्ण हिस्से को सरगोधा की रक्षा के लिए रोक दिया, बजाय युद्ध मैदान में उतारने के।
अक्षय कुमार की इस फिल्म में दिखी थी सरगोधा की तबाही
पाकिस्तान का प्रमुख एयर बेस सरगोधा की तबाही अक्षय कुमार की फिल्म में दिखाई गई थी। इस फिल्म को इसी साल 2025 की शुरुआत में रिलीज किया गया था। फिल्म में अक्षय के साथ शिखर पहाड़िया और सारा अली खान जैसे स्टार्स भी थे। इसके जरिए शिखर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए तो चलिए हम ही बता देते हैं। इसका टाइटल ‘स्काई फोर्स’ है, जो कि सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें विंग कमांडर के ओ आहूजा के रोल में अक्षय और स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या की भूमिका को शिखर पहाड़िया निभा रहे थे। फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
क्या है फिल्म का एयर स्ट्राइक वाला सीन?
फिल्म में अगर सरगोधा की तबाही के सीन की बात की जाए तो इसमें दिखाया गया था कि कैसे भारतीय सेना के एयरबेस पर पहले पाकिस्तान हमला करता है। इसमें भारत का एयरबेस तो तबाह होता ही है साथ कई जवानों की जाने भी जाती हैं। इसके जवाब में भारतीय वायु सेना के आला अधिकारी पहले बहावलपुर एयरबेस पर एयर स्ट्राइक करने का प्लान करते हैं। लेकिन, बाद में विंग कमांडर के ओ आहूजा की सलाह पर सरगोधा को निशाना बनाया जाता है। फिल्म में इसकी तबाही का मंजर शानदार तरीके से दिखाया गया है। इसके साथ ही फिल्म का मेन फोकस इस स्ट्राइक में लापता हुए स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या (T.K. विजया) की कहानी को दिखाना था।
सरगोधा एयरबेस पर थी भारत की पहली एयर स्ट्राइक
आपको बता दें कि भारत ने अपनी पहली एयर स्ट्राइक सरगोधा पर ही की थी और अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में इसी कहानी को दिखाया गया है। भारतीय वायु सेना की इसी जवाबी कार्रवाई में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या (T.K. विजया) लापता हो जाते हैं। वो 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस हमले के दौरान लापता हो गए थे।
‘बहुत घुटन सी थी यार…’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद समय रैना-अपूर्वा मखीजा ने छलकाए जाम