केन्द्र सरकार के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) संगठन पर 5 साल का बैन लगाने के बाद कई राज्यों में इसे लेकर बवाल हो रहा है। राजस्थान में पीएफआई को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी इस वक्त राजस्थान में खींचतान जारी है। ऐसे में खबर आ रही है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं। वहीं अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे के बीच भी सियासी जंग जारी है। इन सब पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस की खिंचाई की है।

अशोक पंडित ने ट्विटर पर लिखा,’पीएफआई बैन #PFIBan और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में बवाल ने कांग्रेसिों को काफी परेशान कर दिया है। अपना फ्रस्ट्रेशन इधर उधर निकल रहे हैं।” इसके अलावा अन्य ट्वीट में पंडित ने लिखा,”कांग्रेस और अर्बन नक्सलियों के पाले हुए सारे देश विरोधी जीव-जंतु अपने बिलो से बाहर निकल आ रहे हैं! #SIMI के बाद अब #PFI। वो तो कसाब पकड़ा गया, नहीं तो दिग्विजय सिंह ने तो उसे भी हिंदू करार कर दिया था!’

फिल्ममेकर के ट्वीट पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले अशोक पंडित ने राहुल गांधी को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। उस ट्वीट को लेकर भी लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने वो ट्वीट क्यों हटा दिया। कौशतुब नाम के यूजर ने लिखा,”बेशर्मी और चाटुकारिता का अवार्ड आपके लिए पक्का दिया जाएगा! इतना मत गिर जाओ की सरकार बदलते वापास लौटना उतना मुश्किल हो जाए!”

कमलेश कुमार मीणा ने लिखा,”लगता ह आपको भी y+ सिक्योरिटी चाहिए तभी कांग्रेस की बात हो रही है।”राहुल ने लिखा,”क्यों मिर्ची क्यों लगी? कसाब को कांग्रेस ही हिंदू आतंकवादी बता रही थी ना? पाकिस्तान भी ये ही बोल रहा था। पाकिस्तान और कांग्रेस की मिली भगत थी क्या?”धनन्जय सिंह ने लिखा,”कसाब कहा से आया भारत में गुजरात के रास्ते से और उस समय गुजरात का सीएम कौन था सबको पता है। मुंबई हमले में कौन मारे गए जो उस समय मालेगांव ब्लास्ट की जांच कर रहे थे वही मारे गए।”

बता दें कि अशोक पंडित कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमलावर रहते हैं और उनकी खिलाफ कई ट्वीट करते रहते हैं। 28 सितंबर को भी अशोक पंडित ने राहुल गांधी का एक वीडियो डाला था। उस वीडियो में राहुल गांधी को आरती का धाल दिया जा रहा था, लेकिन वो पीछे हट गए। इस पर उन्होंने कैप्शन में लिखा था,”जनेऊ धारी राहुल गांधी आरती करने से मना करते हुए। कारण साफ है।”

अशोक पंडित ने 23 सेकेंड का एक छोटा सा क्लिप पोस्ट किया था, जिसके बाद गोविंद प्रताप सिंह नाम के एक यूजर पूरा वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,”अशोक पंडित जी, मैं एक वीडियो डाल रहा हूं। वो भी पूरा। आशा है कि आप नाराज नहीं होंगे। बंद करिए फेक न्यूज फैलाना।” इसके बाद कांग्रेस की ओर से भी अशोक पंडित को फटकार लगाई गई और आखिरकार उन्हें वो ट्वीट डिलीट करना पड़ा।