Mukesh Ambani Son’s Engagement: उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने 19 जनवरी को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई कर ली। अंबानी परिवार ने बेटे की सगाई पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के लोग शामिल हुए। इस पार्टी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
पार्टी में शाहरुख खान (Shahrukh Khan at Ambani’s Party) अपने बेटे और पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए। ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ, सारा अली खान, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और वरुण धवन, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर सहित कई हस्तियां नजर आईं।
सगाई की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपनी सगाई पर राधिका ने बेज रंग का लहंगा पहना था और अनंत को नीले रंग के कुर्ता-पायजामा पहना, जिसे उन्होंने एक सीक्वेंस वाली जैकेट के साथ पेयर किया था। कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फोटोग्राफर्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। पूरे अंबानी परिवार कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सभी काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।

मुकेश अंबानी से लेकर नीता अंबानी बेटे की सगाई में काफी खुश नजर आए। नीता अंबनी और मुकेश अंबानी ने भी इस पार्टी में बेज कलर के कपड़े पहने थे। वहीं उनकी बेटी ईशा अंबानी व्हाइट लहंगे में नजर आईं और बड़ी बहू ने स्काई ब्लू लहंगा पहना।
लाल साड़ी में रणवीर संग पहुंचीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को उनकी शादी के बाद पहली बार इस तरह लाल जोड़े में देखा गया। दीपिका ने गोल्डन एंब्रॉयड्री वाली रेड साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी पहनी। वहीं रणवीर ऑल ब्लैक लुक में दिखे।

सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी
क्रिकेटर के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी अनंत अंबानी की सगाई की पार्टी में पहुंचे। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी थीं। सचिन ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था और उनकी पत्नी नीले रंग की साड़ी में नजर आईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ अंबानी की पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने हरे और गोल्डन रंग का सूट पहना था और आराध्या ने भी गोल्डन सूट पहना था। पहली बार आराध्या को सूट में देखा गया, वह अपनी मां की ही तरह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

ये सितारे भी पहुंचे
कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, करण जौहर, अक्षय कुमार, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, खुशी कपूर, जॉन अब्राहम, किरण राव आदि पार्टी में दिखे।