इस वक्त पंजाब में बाढ़ से कई गांव बर्बाद हो चुके हैं और वहां लोगों को सुरक्षित करने के लिए राहत कार्य चल रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार हमेशा संकट के समय आगे आते रहे हैं और इस बार भी, एक्टर पंजाब में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं।

मगर एक्टर ने कहा है कि ये दान नहीं, बल्कि उनकी तरफ से सेवा है और जब-जब उन्हें ऐसा करने का मौका मिलता है वो खुद को धन्य महसूस करते हैं। उत्तरी राज्य इस समय अपने इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।

राहत और पुनर्वास कार्य जारी रहने के बीच, अक्षय के मदद की बात कही है। इस राशि के दान के बारे में बात करते हुए, अक्षय ने कहा, “मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने हेतु 5 करोड़ दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को ‘दान’ देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। मेरे लिए, ये मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई ये प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे।”

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, दोनों के पास है 30,000 मिलियन की संपत्ति

सालों से मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले अक्षय कुमार पहली बार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे नहीं आए हैं। उन्होंने चेन्नई बाढ़, कोविड-19 महामारी और “भारत के वीर” पहल के माध्यम से सैनिकों के परिवारों की सहायता सहित आपदा राहत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंजाब बाढ़ राहत कार्यों में अक्षय का वर्तमान योगदान मानवीय कार्यों के प्रति उनके अच्छे स्वभाव को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: ‘उनकी औकात…’ कुनिका सदानंद और जीशान कादरी के बीच तीखी बहस, स्ट्रॉन्ग कंटेंट्सेंट के निकले आंसू