Aadar Jain-Alekha Advani Wedding Photos: आदर जैन और अलेखा आडवाणी आज यानी 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में शामिल होने के लिए कपूर परिवार के कई सदस्य वेन्यू पर पहुंचे। एक्ट्रेस करीना कपूर अपने पति अभिनेता सैफ अली खान के साथ भाई की शादी में शामिल हुईं। वहीं, रणबीर कपूर भी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दिखाई दिए। इनके अलावा कई अन्य स्टार्स भी इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बने, जिनके कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।

लाल साड़ी में करीना ने लूटी लाइमलाइट

भाई आदर जैन की शादी में शामिल होने के लिए बहन करीना कपूर अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ वेन्यू पर पहुंचीं। एक्ट्रेस ने इस ग्रैंड वेडिंग के लिए लाल रंग की साड़ी को चुना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, सैफ अली खान ने इस दौरान ब्लैक कलर की शेरवानी पहनकर अपना शाही अंदाज दिखाया।

Aadar-Alekha Wedding Photo: शादी के बंधन में बंधे आदर जैन और आलेखा आडवाणी, कपल की पहली तस्वीर आई सामने

पिंक साड़ी में आलिया लगीं प्यारी

आदर-अलेखा की शादी में सबकी निगाहें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पर आकर रुक गईं। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर पिंक कलर की साड़ी पहनी। वहीं, रणबीर कपूर ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनकर फैंस का दिल जीत लिया।

बेटी रिद्धिमा संग दिखाई दीं नीतू कपूर

रिद्धिमा कपूर साहनी भी भाई की शादी में कहर ढहाते हुए नजर आईं। वह कढ़ाई से सजी पेस्टल गोल्ड साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, उन्होंने पैप्स के सामने मां नीतू कपूर और अपनी बेटी के साथ पोज दिए। इस खास दिन पर नीतू कपूर ने येलो कलर की साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आकाश और श्लोका अंबानी भी आए नजर

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी अपनी पत्नी श्लोका अंबानी के साथ आदर जैन की शादी में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान आकाश जहां ब्लू सूट में दिखाई दिए, वहीं श्लोका भी काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। 

आदर जैन ने माना तारा सुतारिया संग किया था टाइमपास? अलेखा से शादी करने जा रहे एक्टर ने कहा- ये एक सीक्रेट है, मैंने हमेशा…