Vidhan Sabha Election Result 2018: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आए। नतीजों में जहां प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपा से बढ़त बनाए रखी तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का अपनी सीट पर रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा? बता दें कि प्रदेश मुखिया भी कम से कम एक सीट पर चुनाव लड़ रहे थे। बुधनी से मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज, राजनांदगांव से छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह, झालरापाटन से राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे, गजवेल से तेलंगाना सीएम के सी राव और सेरछिप, चम्फाई साउथ से मिजोरम के सीएम लाल थनहवला मैदान में थे।
राज्य- मध्य प्रदेश</strong>
मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान
विधानसभा सीट- बुधनी
नतीजा- जीत
शिवराज सिंह चौहान (भारतीय जनता पार्टी)- 123492 वोट
अरुण (इंडियन नेशनल कांग्रेस)- 64493 वोट
राज्य- छत्तीसगढ़</strong>
मुख्यमंत्री- रमन सिंह
विधानसभा सीट- राजनांदगांव
नतीजा- जीत
डॉ. रमन सिंह (भारतीय जनता पार्टी)- 80589 वोट
करुणा शुक्ला (इंडियन नेशनल कांग्रेस)- 63656 वोट
राज्य- राजस्थान</strong>
मुख्यमंत्री- वसुंधरा राजे
विधानसभा सीट- झालरापाटन
नतीजा- जीत
वसुन्धरा राजे (भारतीय जनता पार्टी)- 116484 वोट
मानवेन्द्र सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस)- 81504 वोट
राज्य- तेलंगाना
मुख्यमंत्री- कलवाकुन्तला चंद्रशेकर राव
विधानसभा सीट- गजवेल
नतीजा- जीत
कलवाकुन्तला चंद्रशेकर राव (तेलंगाना राष्ट्रीय समिति)- 125444 वोट
वांतेरु प्रताप रेड्डी (इंडियन नेशनल कांग्रेस)- 67154 वोट
राज्य- मिजरोम
मुख्यमंत्री- लाल थनहवला
विधानसभा सीट- सेरछिप और चम्फाई साउथ
नतीजा- हार
10 सालों से मिजोरम के सीएम रहे लाल थनहवला को 2018 विधानसभा चुनावों में दोनों सीटों पर शिकस्त मिली है। बता दें कि सीएम लाल थनहवला ने इस साल सेरछिप और चम्फाई साउथ से चुनाव लड़े लेकिन दोनों ही जगहों पर उन्हें शिकस्त खानी पड़ी। सेरछिप सीट से जहां जोराम पीपल्स मूवमेंट के लालदूहोमा ने थनहवला को 283 वोटों से हराया तो वहीं चम्फाई साउथ सीट से मिजो नेशनल फ्रंट टीजे लालनंतलुआंग से उन्हें 5212 वोटों से हराया।
आपको बता दें कि सभी आंकड़े https://eciresults.nic.in/HI/PartyWiseResult.htm से लिए गए हैं।