उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के उपचुनाव में अभी एक सप्ताह से अधिक का समय बचा है और यह समाजवादी पार्टी (सपा) और भाजपा के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। आज सपा प्रमुख ने इलाके का दौरा किया और सपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपीली की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को घोसी में एक रैली को संबोधित करेंगे।
रोचक होगा घोसी का मुकाबला
सभी की निगाहें घोसी विधानसभा चुनाव पर हैं। यह चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के के चुनावों से ठीक पहले हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि इस चुनाव पर INDIA गठबंधन का असर दिखाई देगा और यह भाजपा और INDIA गठबंधन के बीच की पहली लड़ाई है।
सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और अपना दल (कमेरावादी) ने अपने कार्यकर्ताओं को सपा का समर्थन करने के लिए कहा है, कांग्रेस ने भी सपा को अपना समर्थन दे दिया है।
सपा इस चुनाव को किसी भी तरह जीतने का प्रयास कर रही है। अखिलेश यादव लगातार घोसी विधानसभा पर नजर बनाए हुए हैं। अखिलेश यादव ने रविवार को भूमिहार और राजभर बहुल इलाकों में छोटी-छोटी जनसभाओं को संबोधित किया. शिवपाल भी क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करते रहे हैं। मऊ जिले में एक सपा नेता ने कहा कि आसपास के जिलों के एक दर्जन से अधिक पार्टी विधायक घोसी में घूम रहे हैं और विभिन्न जातियों के मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले सपा में चले गए थे लेकिन अब सत्तारूढ़ दल में लौट आए हैं। इसको लेकर जनता के बीच उनको लेकर खास प्रभाव नहीं है।
घोसी में क्या बोले अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।सपा प्रमुख ने जनसभा करते हुए कहा कि यह भाजपा के अहंकार को सबक सिखाने का वक्त है। सपा प्रमुख ने इस दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,”वह लाल किले से झूठ बोलते हैं, आपको इस झूठ के चुंगल में नहीं आना है।”
इस दौरान अखिलेश यादव ने INDIA गठबंधन का भी जिक्र किया। उन्होने कहा,”INDIA गठबंधन के बनने के बाद से भाजपा घबराई हुई है, देश के सभी दल इनके खिलाफ एक हो गए हैं।”