UP Municipal Election Result 2023 Live Streaming: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के परिणाम का इंतजार पूरे राज्य को है। बीजेपी, सपा और बसपा सहित राज्य के तमाम सियासी दल इस चुनाव में जीत मिलने का दावा कर रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, यूपी नगर निकाय चुनाव में कुल 53 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
राज्य में 11 मई को नगर निकाय चुनाव का दूसरे और अंतिम चरण संपन्न हुआ। अब 13 मई को यूपी नगर निकाय चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत प्रदेश में 17 नगर निगमों, 199 नगर पालिका परिषदों और 544 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए हैं।
इन चुनावों में 1.92 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने दूसरे चरण जबकि पहले चरण में 2.40 करोड़ वोटर्स ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अब 13 मई 2023 शनिवार को यूपी नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के तहत वोटों की गिनती की जाएगी।
When & Where To Watch Uttar Pradesh Nikay Chunav 2023
यूपी नगर निकाय चुनाव से जुड़ी लाइव कवरेज आप 13 मई शनिवार को सुबह 8 बजे से जनसत्ता डॉट कॉम और जनसत्ता के यू-ट्यूब पेज पर पढ़ और देख सकेंगे। इसके अलावा यूपी राज्य निर्वाचन आयोगी की वेबसाइट पर आप नगर निकाय चुनाव के परिणाम देख सकेंगे।
यूपी में कहां-कहां है नगर निगम?
उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। यूपी के नगर निगमों के नाम- गाजियाबाद नगर निगम, मेरठ नगर निगम, सहारनपुर नगर निगम, वाराणसी नगर निगम, शाहजहांपुर नगर निगम, गोरखपुर नगर निगम, अयोध्या नगर निगम, लखनऊ नगर निगम, प्रयागराज नगर निगम, झांसी नगर निगम, कानपुर नगर निगम, फिरोजाबाद नगर निगम, आगरा नगर निगम, मथुरा-वृंदावन नगर निगम, अलीगढ़ नगर निगम, बरेली नगर निगम और मुराबाद नगर निगम शामिल हैं।