उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने खास प्रयोग करते हुए ज्यादातर पदों के लिए मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है। यूपी निकाय चुनाव को अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा ने पसमांदा मुस्लिम समाज को लुभाने के लिए यूपी निकाय चुनाव में खास सियासी प्रयोग किया है। इस बार नगर निकाय चुनाव के विभिन्न पदों पर भाजपा के 395 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर लखनऊ, झांसी, आगरा और फिरोजाबाद जैसी खास सीटें शामिल हैं। इस सियासी प्रयोग का भाजपा को यूपी निकाय चुनाव में कितना फायदा मिलने वाला है, इसका आज पता चल जाएगा। यूपी निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। आइए एक बार नजर डालते हैं कि नगर निकाय चुनाव के रुझानों में भाजपा के उम्मीदवारों का क्या हाल है-

– बिजनौर की अफजलगढ़ पालिका अध्यक्ष सीट से भाजपा प्रत्याशी खातीजा आगे चल रही हैं।
– रामपुर की टांडा पालिका अध्यक्ष सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है, जबकि भाजपा प्रत्याशी मेहनाज पीछे चल रही हैं।
– रामपुर पालिका अध्यक्ष सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. मुसेरत मुजीब पीछे चल रहे हैं।
– बदायूं की ककराला पालिका अध्यक्ष सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आगे है, जबकि भाजपा प्रत्याशी मरगून अहमद खां पीछे है।
– आजमगढ़ की मुबारकपुर पालिका अध्यक्ष के लिए तमन्ना बानो काफी आगे चल रही हैं।

भाजपा ने 6 नगर पालिका परिषद और 32 नगर पंचातयों के अध्यक्ष पद पर मुस्लिम कैंडिडेट उतारे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 18 मुस्लिम कैंडिडट मैदान में हैं। इनमें ब्रज क्षेत्र में 8, गोरखपुर क्षेत्र में 2 और अवध क्षेत्र में 6 मुस्लिम चेहरों को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, वेस्ट यूपी के चार जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली में सभासद और पार्षदों के टिकट मुस्लिमों को दिए गए हैं। वहीं, लखनऊ, गोरखपुर और जौनपुर में भी सभासद और पार्षद के टिकट भी मुसलमानों को दिए गए हैं।

नगर पालिका सीट से भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी

  • बिजनौर का अफजलगढ़ पालिका की अध्यक्ष सीट पर खतीजा उम्मीदवार हैं।
  • रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए डॉ. मुसेरत मुजीब मैदान में हैं।
  • रामपुर की टांडा पालिका के अध्यक्ष पद के लिए मेहनाज जहां को मैदान में उतारा गया है।
  • आजमगढ़ की मुबारकपुर पालिका अध्यक्ष के लिए तमन्ना बानो को टिकट दिया गया है।
  • बदायूं की ककराला पालिका के अध्यक्ष के लिए मरगून अहमद खां मैदान में हैं।

नगर पंचायत सीट पर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी

  • बरेली बोहरा टांडा- मोहम्मद नदीम उल हसन बंजारा
  • संभल की सिरसा- कौसर अब्बास
  • मुरादाबाद की ढकिया- भूरी
  • नसीराबाद सीट- अनीसा बानो
  • मुरादाबाद की भोजपुर धर्मपुर सीट- फरखंदा
  • मुरादाबाद की उमरी कला सीट- रिजवान अहमद
  • अमरोहा की ओझारी सीट- वसीम अल्वी
  • रामपुर की केमरी सीट- जैतून बेगम
  • अमरोहा की जोया सीट- अब्दुल सलाम
  • बिजनौर की मंडावर सीट-मोहम्मद अजमल
  • बिजनौर जलालाबाद सीट- फिरोजा खातून
  • बिजनौर की साहनपुर सीट- तासिम राईन
  • बिजनौर की सहसपुर सीट- परवीन
  • अमरोहा की नौगांव सादात- मुस्लिमा खातून

पार्षद सीट पर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी

  • वाराणसी नगर निगम- बधू कच्ची बाग से रेशमी बीबी, जमालुद्दीन्पुरा से अहमद अंसारी और मदनपुरा से हुमा बानो
  • गोरखपुर नगर निगम- बाबा गंभीरनाथ नगर सीट से हकीबुलन्निशा
  • लखनऊ नगर निगम- कल्बे आबिद से कौसर, हुसैनाबाद से लुबना अली खान