उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आठ एजेंसियों ने सर्वे किया है। इनमें से अधिकांश सर्वे में भाजपा की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। हालांकि कुछ एजेंसियों ने अपने सर्वे में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का भी अनुमान जताया है। लेकिन कांग्रेस अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को अधिकांश सर्वे के अनुसार सर्वाधिक 7 सीट पर बढ़त मिलने का अनुमान है।
सर्वे एजेंसी सी वोटर के अनुसार बीजेपी को 223-235, समाजवादी पार्टी को 145-157, बसपा को 8-16 और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। इस सर्वे के अनुसार भाजपा दोबारा से सरकार में वापसी करती हुई नजर आ रही है। इसी तरह जी – डिजाइन बॉक्स के सर्वे में भी दोबारा से भाजपा सरकार बनने का अनुमान है। जी – डिजाइन बॉक्स सर्वे के अनुसार भाजपा को 245-267, सपा को 125-148, बसपा को 5-9, कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल सकती है।
इसी तरह इंडिया टीवी और रिपब्लिक- P MARQ के सर्वे में भी भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार जहां बीजेपी को 230-235, समाजवादी पार्टी को 160-165, बसपा को 2-5 और कांग्रेस को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं रिपब्लिक- P MARQ के सर्वे में बीजेपी को 252-272, समाजवादी पार्टी को 111-131, बसपा को 8-16 और कांग्रेस को 3-9 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।
इसके अलावा Polstrat NewsX के सर्वे में भी भाजपा को 235-245, सपा को 120-130, बसपा को 13-16, कांग्रेस को 4-5 सीटें दी गई है। वहीं टाइम्स नाउ के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 240, समाजवादी पार्टी को 143, बसपा को 10 और कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती है। जबकि इंडिया न्यूज- जन की बात सर्वे में बीजेपी को 226-246, समाजवादी पार्टी को 144-160, बसपा को 18-12 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी गई है।
सिर्फ डीबी लाइव के सर्वे में भाजपा की सरकार नहीं बनती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में बीजेपी को सिर्फ 144-152, समाजवादी पार्टी को 203-211, बसपा को 12-20 और कांग्रेस को 19-27 सीटें दी गई है। अगर इन सभी सर्वे का औसत निकालें तो भाजपा को 224-236, सपा को 144-156, बसपा को 8-13 और कांग्रेस को 5-9 सीटें मिल सकती है।