UP By-Election Results 2020 Live Updates: यूपी उपचुनाव में स्थिति साफ हो गई है। उपचुनाव की 7 में से 6 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। उपचुनाव के ये नतीजे बसपा के लिए तगड़ा झटका साबित हुए हैं। दरअसल बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी है, साथ ही कई सीटों पर तीसरे नंबर पर रही है। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव की बसपा की तैयारियों को झटका लगा है। हालांकि कांग्रेस के लिए अच्छी बात है कि दो सीटों पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही है।
बांगरमऊ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के श्रीकांत कटियार ने जीत हासिल की है। यहां भाजपा को 40 फीसदी वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस दूसरे और सपा तीसरे नंबर पर रही। यहां जीत का अंतर 20 फीसदी वोटों का रहा।
Haryana, Jharkhand, Chhattisgarh By-Election Results 2020 Live Updates
बुलंदशहर उपचुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। दरअसल यहां से भाजपा उम्मीदवार ऊषा सिरोही 86 हजार से ज्यादा वोट पाकर विजयी हुई है। वहीं बसपा के मोहम्मद यूनुस 65 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर रालोद को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि यहां रालोद को सपा का समर्थन था, इसके बावजूद रालोद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
MP By-Election Result 2020 Live Updates
टूंडला सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह ढांगर ने जीत दर्ज की है। यहां सपा के महाराज सिंह ढांगर दूसरे स्थान पर रहे हैं। बसपा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। देवरिया सीट पर भी भगवा पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। यहां से भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को जीत मिली है। वहीं सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
Bihar Election Results 2020 LIVE
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। कुछ दिन पहले ही हाथरस कांड के बाद राहुल और प्रियंका गांधी हाथरस पहुंचे थे लेकिन इसका उन्हें फायदा नहीं मिल पाया। हरियाणा और छत्तीसगढ़ को छोड़कर कहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में मायावती की रणनीति फेल हो गई है। बीएसपी जहां की तहां रह गई। इसने मनोवैज्ञानिक लाभ लेने की योजना बनाई थी जो कि काम नहीं आई।
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीद जगी है। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए थे उनमें से दो पर कांग्रेस ने दूसरे नंबर पर टक्कर दी है। वहीं बीएसपी या एसपी तीसरे नंबर पर रहे। इस चुनाव में बीएसपी और सपा दोनों को ही तगड़ा झटका लगा है।
बिहार में एनडीए को बहुमत से यूपी के भाजपाइयों में खुशी व्याप्त है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने ट्वीट कर पीएम मोदी, अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उपचुनाव में बीजेपी को मिली सफलता से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दूसरी तरफ विपक्ष की करारी हार से प्रदेश में भगवा राजनीति और पुख्ता हो गई है।
टूंडला सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह ढांगर ने जीत दर्ज की है। यहां सपा के महाराज सिंह ढांगर दूसरे स्थान पर रहे हैं। बसपा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। देवरिया सीट पर भी भगवा पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। यहां से भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को जीत मिली है। वहीं सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे हैं।
मल्हानी सीट पर हुए उपचुनाव में सपा को एकमात्र जीत मिली है। यहां से सपा के लकी यादव 73 हजार से ज्यादा वोट पाकर विजयी रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा रही, जिसके उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 28 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।
घाटमपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां से भाजपा के उपेन्द्र नाथ पासवान को जीत मिली है। यहां से कांग्रेस के कृपा शंकर दूसरे और बसपा के कुलदीप शंखवार तीसरे स्थान पर रही है।
प्रदेश में सात सीटों के लिए हुए उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें सबसे ज्यादा 18 प्रत्याशी बुलंदशहर सीट पर थे। इन सीटों पर कुल 51.57 फीसद मतदान हुआ था। सबसे अधिक 57.60 फीसद मतदान अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर हुआ। सबसे कम 47.65 प्रतिशत मतदान कानपुर की घाटमपुर सीट पर हुआ था। यह सीट प्रदेश में मंत्री रहीं कमल रानी वरुण के निधन के कारण खाली हुई थी।
बुलंदशहर उपचुनाव में भी भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है। दरअसल यहां से भाजपा उम्मीदवार ऊषा सिरोही 86 हजार से ज्यादा वोट पाकर आगे चल रही हैं। वहीं बसपा के मोहम्मद यूनुस 65 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि अब सिर्फ 4-5 हजार वोटों की और गिनती होनी है। ऐसे में भाजपा की जीत यहां भी तय दिखाई दे रही है।
नौगांवा सादात सीट पर 28वें राउंड की गणना में सपा प्रत्याशी 185 मतों से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। सपा के जावेद आब्दी को 61085 और भाजपा की संगीता चौहान को 61260 वोट मिले हैं। बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने यहां से चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को ही मैदान में उतारा है।
बुलंदशहर सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी भाजपा की 28वें राउंड के बाद भी बढ़त बनी हुई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को अभी तक 86879 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के हाजी यूनुस को 65917 वोट मिले हैं। रालोद यहां से बुरी तरह पिछड़ गई है और पार्टी उम्मीदवार को सिर्फ 7132 वोट मिले हैं।
नौगांवा सादात सीट पर 28वें राउंड की गणना में सपा प्रत्याशी 185 मतों से भाजपा प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं। सपा के जावेद आब्दी को 61085 और भाजपा की संगीता चौहान को 61260 वोट मिले हैं। बता दें कि योगी सरकार में मंत्री रहे चेतन चौहान के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने यहां से चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान को ही मैदान में उतारा है।
33वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 56526 वोट मिले हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 32522 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 33165 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र पासवान 23361 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव में आ रहे परिणाम से खुश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कोविड के बीच जनता ने जिस तरह चुनाव में भाग लिया उसका परिणाम सामने है। उन्होंने प्रदेश की संगठन की टीम का भी धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह के परिणाम हमें मिले हैं उससे साबित होता है कि मोदी है तो मुमकिन है। जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर मोहर लगाई है।
अमरोहा की नौगावां सादात सीट से भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी से 5310 वोटों से आगे। बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 19013 मतों से आगे हैं। उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत कटियार 16,833 वोट से आगे चर रहे हैं।
उपचुनाव के रुझान में भाजपा को मिल रही बढ़त से गदगद उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी दीवाली का दिवाला निकल गया है। वह बीजेपी पर आरोप लगा रहे थे। 'गुंडा राज', 'माफिया राज', 'जंगल राज' कभी भी उत्तर प्रदेश में नहीं आएगा, यहां 'राम राज्य' है और यही होगा।
बुलंदशहर में 26वें चरण पूरे हो गए हैं। अभी भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 26वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 83683 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 59769 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 6909 वोट प्राप्त हुए हैं।
26वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 46663 वोट मिले हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 28027 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 17075 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 24597 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र पासवान बीएसपी प्रत्याशी कुलदीप संखवार से 18636 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग ने रुझानों का ट्रेंड जारी किया है। नौगावां सादात, बुलंदशहर, टूंडला, बंगरामऊ, घाटमपुर, देवरिया से बीजेपी आगे चल रही है। वहीं मल्हानी से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। फिरोजाबाद की टूंडला सीट पर बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर आगे हैं।
जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर 15वें राउंड के बाद सपा केलकी यादव ने 41464 वोटों के साथ निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को 2936 वोट से पीछे छोड़ दिया है। धनंजय सिंह के अभी तक 38528 वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर भाजपा मनोज सिंह चल रहे हैं। उन्हें 15774 वोट मिले हैं। चौथे स्थान पर बसपा के जय प्रकाश दुबे 13654 वोटों के साथ हैं।
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 28वें चरण में भी भाजपा ने बढ़त बनाकर रखी है। 28वें चरण में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 48943 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 41236 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 36985 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 7717 वोट से आगे चल रहे हैं।
बुलंदशहर में 16वें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बना रखी है। 16वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 50648 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 36772 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 5371 वोट प्राप्त हुए हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (UP Assembly By-Election) में अमरोहा (Amroha) की नौगावां सादात सीट (Naugawan Seat) पर काउंटिंग जारी है। 12वें दौर के बाद बीजेपी की संगीता चौहान महज 287 वोटों से आगे चल रही हैं। संगीता चौहान को 24628 वोट मिले हैं, वहीं सपा के मौलाना जावेद आब्दी 24300 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इनके अलावा बसपा के फुरकान अहमद 17147 वोट लेकर तीसरे और कांग्रेस के डॉ कमलेश सिंह 1603 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं।
25 राउंड का परिणाम
भारतीय जनता पार्टी ( प्रेम पाल धनगर ) .... 46631
समाजवादी पार्टी (महाराज सिंह धनगर) ..... 37405
बसपा( संजीव चक ) .. 25988
25 राउंड में 9,226 वोट से बीजेपी आगे
दूसरे नंबर पर सपा
देवरिया- 16वां चरण
बीजेपी- 1885
सपा- 1235
बसपा- 342
भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 7520 मतों से आगे
भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को अब तक 34792 मत मिले
बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को अब तक 27272 मत मिले
निर्दल धनन्जय सिंह 26807
सपा लकी यादव 20304
भाजपा मनोज सिंह 8933
बसपा जय प्रकाश 7966
कांग्रेस डॉ राकेश मिश्र 897
(धनंजय सिंह 6503 मत से आगे)
बुलंदशहर में सातवें चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। सातवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 22527 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 16698 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 3179 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 5829 वोट से आगे चल रही हैं।
टूंडला उपचुनाव में तीसरे चरण में भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने बढ़त बना रखी है। तीसरे चरण में प्रेमपाल सिंह धनगर को 5679 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 4610 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 3454 वोट मिले। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 1069 वोट से आगे रहे। बीजेपी बुलंदशहर, बांगरमऊ, घाटमपुर और देवरिया में आगे है जबकि एसपी नौगावां सादात और मल्हनी में आगे चल रही है।
बांगरमऊ उपचुनाव काउंटिंग
दसवें राउंड की गिनती।
बीजेपी (श्रीकांत कटियार) - 19169
सपा (सुरेश पाल)- 10756
बसपा (महेश पाल)- 5244
कांग्रेस (आरती बाजपेई)- 9223
8413 वोट से बीजेपी आगे
बुलंदशहर में चौथे चरण में भी भाजपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ऊषा सिरोही को 13788 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 9405 मत मिले। आरएलडी प्रत्याशी को 1916 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 4383 वोट से आगे चल रही हैं।
घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव काउंटिंग
राउंड 5 के बाद-
कुल वोट- 21848
बीजेपी- 7632
बीएसपी- 6825
एसपी- 3681
कांग्रेस- 3153
बीजेपी का प्रत्याशी बीएसपी से 807 वोटों से आगे
जौनपुर की मल्हनी मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह और समाजवादी पार्टी के लकी यादव में कांटे की टक्कर चल रही है। तीन टेबलों में मतगणना जारी है। निर्दलीय प्रत्याशी 808 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अमरोहा की नौगावां सादात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतगणना हो रही है। पहले राउंड में सपा के जावेद आब्दि भाजपा की संगीता चौहान से 2616 वोट से आगे। आब्दि को 3185 और बीजेपी को 569 मत मिले। बसपा के फुरकान को 482 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की कमलेश सिंह को 157 मत मिले हैं।
जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर ईवीएम के वोटों की मतगणना जारी है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 78 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 812 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 734, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 482 और भाजपा के मनोज सिंह को 271 वोट मिले हैं।
जिन सीटों पर मतगणना चल रही है उनमें अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर की बुलंदशहर, फीरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, देवरिया की देवरिया व जौनपुर की मल्हनी सीट पर उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा।
हाथरस कांड के साथ ही सूबे में रेप की कई घटनाओं के बाद यूपी में कानून व्यवस्था पर विपक्ष के हमले के बाद ये चुनाव योगी आदित्यनाथ के लिए भी लिटमस टेस्ट की तरह होंगे। इसके अलावा चंद्रशेखर के नेतृत्व में बनी आजाद समाज पार्टी का इस उपचुनाव में पहली बार अपनी ताकत आजमा रही है। इन परिणामों से साफ हो जाएगा कि दलित मतदाताओं के बीच उसकी पकड़ कितनी मजबूत है।
यूपी में उन्नाव की बांगरमऊ, अमरोहा की नौगांव सादात, फ़िरोज़ाबाद की टूंडला, बुलन्दशहर की सदर, जौनपुर की मल्हनी, कानपुर देहात की घाटमपुर और देवरिया सदर. बांगरमऊ सीट पर बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की सदस्यता ख़त्म होने के बाद चुनाव हो रहा है।
नौगावां सीट पर वोटों की गिनती में ईवीएम में खराबी की खबर है। उपचुनाव की सभी सीटों पर 15 टेबल पर 35 राउंड में मतगणना होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगाह में मतगणना होगी। यूपी में विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव में कुल 53.62% वोट पड़े थे।