2019 लोकसभा चुनावों को लेकर बयानबाजी और भी तीखी होती नजर आ रही हैं। ऐसे में सोमवार (22 अप्रैल) को अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी। ईरानी ने अमेठी की जनता को जूते तोहफे में दिए। जो प्रियंका गांधी वाड्रा को बिलकुल पंसद नहीं आया और वो अमेठी की जनता से बात करती नजर आईं। हालांकि इस दौरान उनकी मां सोनिया गांधी भी कुछ दूरी पर ही उनके पीछे खड़ी थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

स्मृति ईरानी का प्रियंका पर वार: दरअसल अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने एक के बाद एक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला किया। स्मृति ने कहा- एक्टर मैं रह चुकी हूं तो नाटक प्रियंका जी न ही करें तो बेहतर है। जहां तक बात उन गरीब नागरिकों की है जिनके पास पहनने के लिए जूता नहीं था, तो कृपा करके अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो खुद जाकर देख लें कि क्या सच है और क्या झूठ।

राहुल पर बरसीं स्मृति ईरानी: राहुल पर हमला करते हुए स्मृति ने कहा- आपके जितने रिश्तेदार हैं भारत में, इटली में या पूरे विश्व में सब को ले आओ। विश्व के जिस भी कोने में जितने भी रिश्तेदार हैं सभी को ले आओ। हिंदुस्तान की जनता इंसाफ करेगी। हिंदुस्तान की जनता मोदी को तो प्रधान सेवक बना ही रही है। लेकिन इस बार पूरे गांधी परिवार को अच्छा सा संदेश दे देगी।

स्मृति ईरानी पर बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा: अमेठी की जनता को जूते देने के बात पर प्रियंका गांधी वाड्रा का पारा चढ़ गया। प्रियंका ने कहा कि यहां स्मृति ईरानी यहां आई और बांट रही हैं जूते। इन्हें लगता है कि यह राहुल गांधी का अपमान कर रही हैं। लेकिन यह भूल रही हैं कि यह जनता का अपमान कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका कहती हैं कि अमेठी और राय बरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी है। ये बात इनको याद दिलानी होगी।

 

आमने सामने राहुल-ईरानी: गौरतलब है कि अमेठी से जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मैदान में हैं तो वहीं भाजपा की ओर से स्मृति ईरानी एक बार फिर दम भर रही हैं। बता दें कि 2014 में राहुल ने ईरानी को हार का स्वाद चखाया था।