Tripura Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। राज्य में साल 2018 में पहली बार सरकार बनाने वाली बीजेपी एकबार फिर से सत्ता में काबिज होने जा रही है। बीजेपी विधानसभा चुनाव में 32 सीटें जीतने में सफल रही।बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली IPFT ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सुबह से ही बीजेपी ने बढ़त बना ली थी लेकिन पहली बार चुनाव लड़ी टिपरा मोथा पार्टी के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया। टिपरा मोथा 13 सीटें जीत चुकी है। गुरुवार दोपहर मतगणना के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि टिपरा मोथा त्रिपुरा में किंग मेकर बन सकती है लेकिन शाम होते-होते आंकड़े बीजेपी के पक्ष में आ गए और भगवा पार्टी ने अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। त्रिपुरा में बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले नुकसान हुआ है लेकिन वो पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही है।
Tripura Assembly Election Vote Counting Live Updates in Hindi: यहां आपको मिलेंगी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स
त्रिपुरा में मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे आरंभ हो जाएगी। मतगणना पांच से आठ दौर में होगी और रुझान दोपहर तक स्पष्ट होने की उम्मीद है।’
त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने बुधवार को बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्रिपुरा विधानसभा की 60 विधानसभा सीट के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान कुल 23.13 लाख मतदाताओं में से 89.90 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
Tripura Assembly Elections में करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में विभिन्न दलों के 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्वोत्तर राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सत्ता छीनने की भरकस कोशिश की है।
