Tripura Assembly Election Results 2023: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली है। राज्य में साल 2018 में पहली बार सरकार बनाने वाली बीजेपी एकबार फिर से सत्ता में काबिज होने जा रही है। बीजेपी विधानसभा चुनाव में 32 सीटें जीतने में सफल रही।बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली IPFT ने भी एक सीट पर जीत दर्ज की है। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सुबह से ही बीजेपी ने बढ़त बना ली थी लेकिन पहली बार चुनाव लड़ी टिपरा मोथा पार्टी के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया। टिपरा मोथा 13 सीटें जीत चुकी है। गुरुवार दोपहर मतगणना के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि टिपरा मोथा त्रिपुरा में किंग मेकर बन सकती है लेकिन शाम होते-होते आंकड़े बीजेपी के पक्ष में आ गए और भगवा पार्टी ने अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। त्रिपुरा में बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले नुकसान हुआ है लेकिन वो पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रही है।

North East में बीजेपी ने मारी बाजी

Live Updates

Tripura Assembly Election Vote Counting Live Updates in Hindi: यहां आपको मिलेंगी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स

17:58 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Elections: BJP-IPFT गठबंधन को पूर्ण बहुमत

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में कुल 60 विधानसभा सीटों में से 59 के नतीजे आ गए हैं। नतीजों के अनुसार, राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। त्रिपुरा में बीजेपी को 31 सीटों पर जीत हासिल हो चुकी है जबकि 1 सीट पर उसका प्रत्याशी आगे चल रहा है। बीजेपी की सहयोगी IPFT 1 सीट पर चुनाव जीती है।

17:58 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Elections Result: फ्लॉप हुआ CPI(M)-कांग्रेस गठबंधन

त्रिपुरा में सत्ता की वापसी की राह देख रहा CPI(M)-कांग्रेस गठबंधन बुरी तरह चुनाव हार गया है। त्रिपुरा में लेफ्ट की अगुवाई वाले से गठबंधन को सिर्फ 14 सीटें नसीब हुई है।

17:57 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Elections Result: टिपरा मोथा ने सभी को किया हैरान

राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी ने सभी को हैरान कर दिया। टिपरा मोथा को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 13 सीटों पर जीत हासिल हुई।

17:37 (IST) 2 Mar 2023
जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारे साथ : ज्योतिरादित्य सिंधिया

मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है।

17:19 (IST) 2 Mar 2023
भाजपा की 33 सीटों पर जीत दर्ज

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा 33 सीटों पर जीत दर्ज करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

16:41 (IST) 2 Mar 2023
साहा बोले- पीएम मोदी की रणनीति की हुई है जीत

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा है कि भाजपा की विशाल जीत हुई है, मैं इसके लिए त्रिपुरावासी को शुभकामनाएं देता हूं। आज शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनाव की रणनीति तैयारी की और आज हमें जीत हासिल हुई है, इसके लिए मैं PM को भी धन्यवाद करता हूं।

13:45 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: 12 सीटों पर टिपरा मोथा को बढ़त

Tripura Election Results 2023 Live Updates: चुनाव में टिपरा मोथा पार्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 34 सीटों पर बीजेपी गठबंधन और 14 सीटों पर लेफ्ट गठबंधन आगे चल रहा है।

12:36 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: बीजेपी खेमे में जश्न शुरू

Tripura Election Results 2023 Live Updates: त्रिपुरा में बीजेपी 33 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बीजेपी खेमे में जश्न शुरू हो गया है। पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

https://twitter.com/ANI/status/1631187926620033026

11:41 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: बीजेपी और टिपरा मोथा के बातचीत जारी

Tripura Election Results 2023 Live Updates:बीजेपी ने टिपरा मोथा के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। अगर बीजेपी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाती है तो टिपरा मोथा के साथ बीजेपी नेता गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

11:14 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: बीजेपी की फिर सत्ता में हो सकती है वापसी

Tripura Election Results 2023 Live Updates: बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। वह एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। वहीं 17 सीटों पर लेफ्ट गठबंधन और 12 सीटों पर टिपरा मोथा आगे चल रही है।

10:21 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को मिल रही कड़ी टक्कर

Tripura Election Results 2023 Live Updates: त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्यजी बनमालीपुरा विधानसभा सीट पर 493 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

10:13 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: बीजेपी बहुमत के आंकड़े से फिसली

Tripura Election Results 2023 Live Updates: त्रिपुरा में टिपरा मोथा ने बीजेपी को भारी नुकसान पहुंचाया है। टिपरा मोथा 13 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को रुझानों में 16 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है।

10:08 (IST) 2 Mar 2023
Meghalaya Election Result 2023: मेघालय में NPP 11 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी 11 सीटों से आगे चल रही है। भाजपा, कांग्रेस 3-3 सीटों पर और TMC 2 सीट पर आगे चल रही है। मतों की गिनती अभी भी जारी है।

09:43 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: टिपरा मोथा ने बिगाड़ा बीजेपी का खेल

Tripura Election Results 2023 Live Updates: टिपरा मोथा 8 सीटों पर आगे चल रही है। टिपरा मोथा ने सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी गठबंधन को पहुंचाया है। इससे पहले ये सभी सीटें बीजेपी गठबंधन के पास थीं।

09:27 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: त्रिपुरा में बीजेपी को प्रचंड बहुमत

Tripura Election Results 2023 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सीपीएम गठबंधन 15 और टिपरा मोथा 5 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

09:13 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election Result Live: बीजेपी में जश्न का माहौल

Tripura Election Results 2023 Live Updates: त्रिपुरा में वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी को भारी बहुमत मिलती दिखाई दे रहा है। मतगणना केंद्रों के बाहर की बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरु कर दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1631136109219528710

09:05 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election 2023: त्रिपुरा में प्रचंड जीत की ओर बीजेपी

Tripura Election 2023: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 39 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सीपीएम गठबंधन 15 और टिपरा मोथा 6 सीटों पर आगे चल रही है।

09:01 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election 2023: बीजेपी ने 2018 में जीती थीं 35 सीटें

2018 में त्रिपुरा में बीजेपी ने 35 सीटें जीती थीं। वहीं सीपीआई (एम) 16, आईपीएफटी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी।

08:52 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election 2023: त्रिपुरा में 38 सीटों पर बीजेपी आगे

त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। उसे 40 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं लेफ्ट गठबंधन 15 और टिपरा मोथा 6 सीटों पर आगे चल रही है।

08:25 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election 2023: त्रिपुरा में फिर खिल सकता है कमल

शुरुआती रुझानों में बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सीपीएम गठबंधन 9 और टिपरा मोथा 5 सीटों पर आगे चल रही है।

08:22 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election 2023: शुरुआती रुझानों में बीजेपी 18 सीटों पर आगे

त्रिपुरा में बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सीपीएम गठबंधन 8 और टिपरा मोथा 3 सीटों पर आगे चल रही है।

08:09 (IST) 2 Mar 2023
Tripura Election 2023: शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

त्रिपुरा में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। बीजेपी 10 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।

08:06 (IST) 2 Mar 2023
त्रिपुरा में मतगणना शुरू

त्रिपुरा में 60 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई चुकी है।

08:04 (IST) 2 Mar 2023
त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी ने किया बहुमत का दावा।

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले त्रिपुरा बीजेपी अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी ने कहा कि हमने आज पार्टी कार्यालय में पूजा की और माता त्रिपुरेश्वरी का आशीर्वाद लिया। त्रिपुरा में फिर से सत्ता में आएगी बीजेपी, हमें बहुमत मिलेगा।

07:41 (IST) 2 Mar 2023
प्रतिमा भौमिक ने किया बीजेपी की जीत का दावा

केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने मतगणना शुरू होने से पहले पूजा पाठ के साथ दिन की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रतिमा भौमिक ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा धनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं जीती है लेकिन बीजेपी इस बार इतिहास बनाएगी।

07:18 (IST) 2 Mar 2023
सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। अगरतला में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था पुख़्ता की गई।

23:04 (IST) 1 Mar 2023
Tripura Election Results Live: क्या लेफ्ट-राइट को चौंकाएगी तिपरा मोथा?

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सत्ता छीनने की भरकस कोशिश की है। क्षेत्रीय संगठन टिपरा मोथा स्वायत्त परिषद चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद विधानसभा के चुनाव मैदान में पहली बार उतरा है।

23:03 (IST) 1 Mar 2023
Tripura Election Results Live: तैनात किए गए 25 हजार सुरक्षाकर्मी

त्रिपुरा में करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में विभिन्न दलों के 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्वोत्तर राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।

23:02 (IST) 1 Mar 2023
Tripura Election Results Live: तीन मार्च तक निषेधाज्ञा लागू

त्रिपुरा में CRPC (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत राज्य भर में एक मार्च को शाम छह बजे से तीन मार्च शाम बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है, ताकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। आवश्यक सेवाओं एवं परीक्षार्थियों को इस प्रतिबंध के दायरे से दूर रखा गया है।

23:01 (IST) 1 Mar 2023
Tripura Election Results Live: तीन मार्च तक निषेधाज्ञा लागू

त्रिपुरा में CRPC (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 144 के तहत राज्य भर में एक मार्च को शाम छह बजे से तीन मार्च शाम बजे तक निषेधाज्ञा लागू की गई है, ताकि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। आवश्यक सेवाओं एवं परीक्षार्थियों को इस प्रतिबंध के दायरे से दूर रखा गया है।

Tripura Assembly Elections में करीब 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस चुनाव में विभिन्न दलों के 259 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्वोत्तर राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सत्ता छीनने की भरकस कोशिश की है।